क्रिकेट खबर

“उस वक़्त क्रिकेट साउथ अफ्रीका के साथ…” फाफ डु प्लेसिस ने साउथ अफ्रीका क्रिकेट की खोली पोल, कह डाली ये बड़ी बात

फाफ डु प्लेसिस

फाफ डु प्लेसिस साउथ अफ्रीका के महानतम खिलाड़ियों में से एक है जिन्होंने साउथ अफ्रीका और भी अन्य लीगो में खेल कर काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। लोग उनके खेल और उनकी झलक के दीवाने है और खास कर के भारत मे भी उनके काफी फैन है।

हालांकि साउथ अफ्रीका बोर्ड के साथ उनके कैरियर के अंतिम क्षणों में उनके संबंध अच्छे नही थे और इसी कारण वो उपलब्ध होने के बाद भी साउथ अफ्रीका की तरफ से नही खेल पा रहे थे। 2021 के टी20 विश्वकप से पहले वो काफी अच्छे फॉर्म में थे हालांकि फिर भी साउथ अफ्रीका की टीम ने उन्हें विश्वकप के लिए नही चुना था।

इसके बाद भी वो अन्य अन्य लीग में कमाल का प्रदर्शन कर के टीम को बताते रहते थे कि उनके अंदर अभी भी काबलियत है। वही अभी उन्होंने अपनी आत्मकथा में इन्ही चीजो के बारे में काफी कुछ लिखा है।

उन्होंने एक लाइन लिखी है जिसमे उन्होंने कहा है कि “उस वक़्त क्रिकेट साउथ अफ्रीका से डील करना ऐसा था जैसे किसी के साथ रिलेशन में रहना जिसमे वो आपकी उतनी कद्र नही कर रहा हो”।

उनकी ये बात काफी ज्यादा वायरल हो रही है और लोगो का मानना है कि साउथ अफ्रीका ने उनके साथ गलत किया है और इसी कारण लोग क्रिकेट साउथ अफ्रीका बोर्ड की जमकर आलोचना कर रहे है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Top Stories

To Top