Uncategorized

मुंबई के लिए सीजन के अंतिम मुकाबलों के लिए भी आई बुरी खबर; सूर्यकुमार यादव हुए आईपीएल 2022 से बाहर

सूर्यकुमार यादव

इंडियन प्रीमियर लीग में अब प्लेऑफ की जंग शुरू हो चुकी है सभी टीमें टॉप 4 में जगह बनाने का प्रयास कर रही है। वही इस बार इस लीग की सबसे प्रमुख टीम मुंबई इंडियंस इस लीग से बाहर हो गई है और पॉइंट्स टेबल के सबसे निचले स्थान पर है जहा उन्होंने अभी तक सिर्फ 2 मुकाबलों में जीत दर्ज की है।

मुंबई इंडियंस इस सीजन का अंत थोड़ा अच्छा करना चाहेगी और पॉइंट्स टेबल के अंत में फिनिश न करते हुए बाकी बचे मुकाबले जीतकर थोड़ा सम्मान पाना चाहेगी। मुंबई इंडियंस ने अपने पीछले 2 मुकाबलों मे राजस्थान और गुजरात को हराया। आज उनका मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ है जिनका भी प्लेऑफ में पहुंचना अब नामुमकिन सा है।

इस मुकाबले से पहले मुंबई के लिए एक बुरी खबर आई। मुंबई के इस सीजन लगभग सभी मुकाबलों में अच्छा प्रदर्शन करने वाले सूर्यकुमार यादव चोटिल होने के कारण बाकी बचे मुकाबलो के लिए मौजूद नहीं रहेंगे। सूर्यकुमार यादव ने इस सीजन मुंबई के लिए खेले 8 मुकाबलों में तीन अर्धशतक की मदद से कुल 303 रन बनाए थे।

सूर्यकुमार यादव का चोटिल होना भारतीय टीम के लिए भी चिंता का विषय होगा क्योंकि टी 20 विश्वकप में भी सूर्यकुमार भारतीय टीम के लिए अहम भूमिका निभा सकते है। मुंबई इंडियंस की टीम ने ट्विटर पर ट्वीट के जरिए इस खबर की जानकारी दी साथ ही बताया की बीसीसीआई की मेडिकल टीम उनका पूरा ध्यान रख रही।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Top Stories

To Top