भारतीय क्रिकेट टीम जो की इस टी 20 विश्वकप की शुरआत से पहले अपने प्रमुख खिलाड़ियों की इंजरी के कारण गेरमौजूदगी में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में जगह बना ली है। अब भारतीय टीम का इंग्लैंड के खिलाफ 10 नवंबर को सेमीफाइनल मुकाबला खेलेगी।
लेकिन इस मुक़ाबले से पहले ही भारतीय टीम के लिए एक बड़ी बुरी खबर आ गई है। भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा आज एडिलेड के मैदान पर अभ्यास सत्र के दौरान चोटिल हो गए। कप्तान रोहित शर्मा की कलाई में चोट लग गई हैं। चोट लगने के बाद उन्होंने हाथो हाथ ही प्रैक्टिस करना रोक दिया।
इसके बाद टीम स्टाफ उनसे इंजरी के बारे में पूछने लगा फिर रोहित शर्मा ने कुछ देर आराम किया। रोहित शर्मा ने इसके बाद अपनी कलाई पर बर्फ से सेक किया। कुछ समय के लिए सभी लोग बड़े चिंतित हो गए की अगर यह चोट ज्यादा गंभीर हो गई तो भारतीय टीम के सामने एक बड़ी समस्या आ खड़ी होगी।
BREAKING
— RevSportz (@RevSportz) November 8, 2022
Rohit Sharma got injured in his right wrist. Immediately stops batting. @debasissen @BoriaMajumdar @amitshah22#BreakingNews #TeamIndia #RohitSharma𓃵 pic.twitter.com/mIUnCpPaqg
लेकिन कुछ समय बाद ही भारतीय टीम के लिए अच्छी खबर आई और रोहित शर्मा एक बार फिर अभ्यास के लिए मैदान पर उतरे। अब फैंस यही दुआ कर रहे की वह फिर से चोटिल ना हो और आने वाले मुकाबलों में अच्छा प्रदर्शन करे। उन्होंने इस विश्वकप में अबतक ज्यादा रन नही बनाए लेकिन उनकी कप्तानी टीम के लिए महत्वपूर्ण है।
Here’s Rohit batting in the nets after the injury scare. The ice pack did the trick pic.twitter.com/71Qws06XLl
— Vikrant Gupta (@vikrantgupta73) November 8, 2022
BREAKING:
— RevSportz (@RevSportz) November 8, 2022
Good news for the Indian fans, as the skipper walks back to the nets!@debasissen @BoriaMajumdar @sharmisthagoop2 @amitshah22 #BreakingNews #RohitSharma𓃵 #TeamIndia #T20WorldCup pic.twitter.com/7em9p5Inhh
