आईपीएल

बेन स्टोक्स की शतक़ के साथ दमदार वापसी, लगाए एक ओवर में 5 छक्के, भारत के लिए खतरे की घंटी

बेन स्टोक्स

हाल ही में दिग्गज ऑलराउंडर बेन स्टोक्स को इंग्लैंड की टेस्ट टीम का कप्तान नियुक्त किया गया। उन्हें पूर्व कप्तान जो रुट की जगह टेस्ट टीम का कप्तान बनाया गया है। इंग्लैंड में चल रहे काउंटी चैंपियनशिप डिवीज़न गेम में उन्होंने शतक के साथ वापसी की है। वोरसिस्टरशायर के विरुद्ध उन्होंने केवल 88 गेंदों में 161 रनों की बेजोड़ पारी खेली है।

इस पारी में उन्होंने 8 चौके और 17 छक्के लगाए हैं। इस पारी को खेल कर उन्होंने बता दिया है कि वह कप्तान के रूप में इंग्लैंड क्रिकेट टीम के लिए वापसी करने को तैयार हैं। आपको बता दें कि बेन स्टोक्स इंग्लैंड के बहुत ही महत्वपूर्ण खिलाड़ी माने जाते हैं।

अब कप्तान बनने के बाद वह अपने खेल को और निखारने के प्रयास में जुट गए हैं। स्टोक्स ने कल इस शतकीय पारी के दौरान 1 ओवर में 34 रन भी बनाए। इस ओवर में उन्होंने कुल 5 छक्के और 1 चौका लगाया। उस ओवर में जोश बेकर गेंदबाजी कर रहे थे।

भारत भी कुछ दिनों बाद इंग्लैंड जाने वाली है अपने बचे हुए एक टेस्ट मैच को खेलने के लिए और उनका सामना सीधे बेन स्टोक्स से होगा जो खतरनाक फॉर्म में वापसी कर चुके हैं।

हालांकि भारत के चेतेश्वर पुजारा भी इंग्लैंड में ही यह चैंपियनशिप खेल रहे हैं और दोहरे शतक भी लगा चुके हैं। इन दोनों ही देशों के बीच होने वाले इस मैच में काफी ज्यादा मजा आने वाला है। वहीं भारत चाहेगी की इस टेस्ट से पहले रोहित शर्मा और विराट कोहली भी फॉर्म में वापस आ जाएं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Top Stories

To Top