आईपीएल 2022

“जडेजा झुक गया साला” देखिए चेन्नई को मैच जिताने के बाद महेन्द्र सिंह धोनी के आगे झुके चेन्नई के कप्तान रवीन्द्र जडेजा

रविंद्र जडेजा

इंडियन प्रीमियर लीग के आज के रोमांचक मुकाबले में  महेन्द्र सिंह धोनी ने मुंबई इंडियंस को अन्तिम ओवर के रोमांच से भरे मुकाबले में 3 विकेट से हराया और इस सीजन चेन्नई को दूसरी जीत दिलाई। अंतिम 4 गेंदों में 16 रनो की जरूरत थी और क्रीज पर थे महेंद्र सिंह धोनी। उन्होंने फिनिशर के रूप में वैसा ही प्रदर्शन किया जैसा वह सालो से करते आ रहे।

अंतिम ओवर डालने आए जयदेव उनादकट ने पहली ही गेंद पर प्रिटोरियोस को एलबीडब्ल्यू आउट किया जिससे मुकाबला और रोमांची हो गया। उसके बाद बैटिंग करने आए ब्रावो ने धोनी को स्ट्राइक दी। धोनी ने तीसरी गेंद पर छक्का फिर चौका फिर 2 रन और अन्तिम गेंद पर चौका मार कर चेन्नई को इस रोमांचित कर देने वाले मुकाबले में जीत दिलाई।

यह जीत दोनो ही टीमों के लिए प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए बहुत जरूरी थी। इस जीत से मुंबई इंडियंस के इस सीजन प्लेऑफ में पहुंचना नामुमकिन हो गया है। वही चेन्नई के लिए आगे की राह आसान नहीं है उन्हें भी अपने सभी मुकाबलों में जीत दर्ज करके ही प्लेऑफ में पहुंचने का सोच सकती है।

इस मैच के दौरान जब धोनी टीम को मैच जीताकर वापस पवेलियन जा रहे थे तो उस समय चेन्नई के कप्तान रविंद्र जडेजा ने कुछ ऐसा किया जिसने सभी फैंस का दिल जीत लिया। रविंद्र सिंह जडेजा ने महेंद्र सिंह धोनी के आगे उनके सम्मान में झुक कर उनका अभिवादन किया। जिससे सभी फैंस बहुत खुश हुए और सोशल मीडिया पर लिखा की यह जडेजा के द्वारा सभी फैंस द्वारा दिया गया एक सम्मान है।

इस घटना के बाद इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। साथ ही हर तरफ सिर्फ महेंद्र सिंह धोनी से जुड़े ट्वीट्स का ट्विटर पर सैलाब सा गया था की किस तरह 40 की उम्र में भी धोनी फिनिश करना नही भूले है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Top Stories

To Top