भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीसरा और अंतिम टी20 मैच इस वक़्त इंदौर में खेला जा रहा है। भारतीय टीम ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया और दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाजों ने इस मौके का भरपूर फायदा उठाया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका ने भारतीय टीम को 227 रनों का विशाल लक्ष्य दे दिया है। दक्षिण अफ्रीका की ओर से सबसे ज्यादा रन राइली रूसो ने बनाए। इस बल्लेबाज ने मात्र 48 गेंदों में अपना पहला टी20 अंतर्राष्ट्रीय शतक जड़ दिया।
जबकि क्विंटन डिकॉक ने 43 गेंदों में 68 रनों की पारी खेली। लेकिन असल कैमियो डेविड मिलर ने दिखाया। 20वें ओवर की दूसरी गेंद पर ट्रिस्टन स्टब्स के आउट होने के बाद डेविड मिलर बैटिंग करने आए और इस ओवर की चौथी गेंद पर (जो कि एक नो बॉल थी) एक बड़ा छक्का जड़ दिया।
Out of the park
— PUBG ruser (@RuserPubg) October 4, 2022
Killer Miller ♥️#indvssaf pic.twitter.com/u5pja4RGLV
91 मीटर का यह छक्का सीधे मैदान के छत पर जा गिरा और गेंद नजरों से ओझल हो गई। इसके बाद मिलर ने 2 और छक्के जड़ डाले। मिलर ने आज 5 गेंदों में 19 रन जड़े और दक्षिण अफ्रीका को बड़े टोटल तक ले गए। बड़े लक्ष्य का पीछा कर रही टीम इंडिया अपने 3 विकेट गवा चुकी है।
रोहित शर्मा(0), श्रेयस ऐय्यर (1) और ऋषभ पन्त (27) का विकेट गिरने के बाद अब सारी जिम्मेदारी दिनेश कार्तिक और सूर्यकुमार यादव पर आन पड़ी है। देखना होगा कि भारतीय टीम इस मुश्किल लक्ष्य तक पहुँच पाने में सफल हो पाती है या नहीं।
