इंडियन प्रीमियर लीग में आज यानी 13 अप्रैल को मुम्बई इंडियन्स और पंजाब किंग्स की टीम आपस में भिड़ी। इस लीग की सबसे सफल और कामयाब टीम जिसने 5 बार आईपीएल का खिताब जीता है इस बार के आईपीएल में अच्छी शुरुआत नही कर पाई जहा अब तक खेले 4 मुकाबलों में हार का ही सामना करना पड़ा।
वही बात करे तो मयंक अग्रवाल की कप्तानी में पंजाब किंग्स ने अच्छी शुरुआत की है जहा उन्होंने अबतक खेले 4 मुकाबलों में 2 में जीत दर्ज की है और लगभग सभी मुकाबलों में बेहतरीन प्रदर्शन किया। वही प्रदर्शन आज के मुकाबले में पंजाब किंग्स के बल्लेबाजों ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ रखा।
पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस के खिलाफ रनो का लक्ष्य रखा। पंजाब के इस पारी में शिखर धवन ने सर्वाधिक 70 रन बनाए। साथ ही मयंक अग्रवाल ने 52 तो अंत में युवा जीतेश शर्मा ने 15 गेंदों में 30 तो शाहरुख खान के 6 गेंदों में 15 रनो ने मुंबई के खिलाफ 199 रनो का विशाल लक्ष्य रखा।
इस मुकाबले में शिखर धवन ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ आईपीएल में सुरेश रैना का रिकॉर्ड तोड़ते हुए उनसे आगे निकल गए। शिखर धवन ने सुरेश रैना के मुंबई इंडियंस के खिलाफ किसी खिलाड़ी द्वारा बनाए गए सर्वाधिक रिकॉर्ड तोड दिया। सुरेश रैना के मुंबई के खिलाफ इस मैच से पहले सर्वाधिक रन 824 थे लेकिन अब धवन उनसे आगे निकल गए है।
साथ ही धवन ने इस मैच में एक और रिकॉर्ड बनाया है। शिखर धवन आईपीएल में 800 से ज्यादा बाउंड्री मारने वाले पहले खिलाड़ी बने है। धवन के नाम अब आईपीएल में 671 चौके और 129 छक्के है।
