क्रिकेट खबर

“दिनेश फिनिशर कार्तिक” दिनेश कार्तिक ने अपना पहला अंतराष्ट्रीय अर्धशतक लगा कर तोड़ डाला महेंद्र सिंह धोनी का यह बड़ा रिकॉर्ड

महेंद्र सिंह धोनी

दिनेश कार्तिक, भारतीय क्रिकेट टीम के इस खिलाड़ी ने क्रिकेट में एक बार फिर बड़ी और ताबड़तोड़ वापसी करते हुए सबको हैरान कर दिया है। दिनेश कार्तिक ने आज भारत और साउथ अफ्रीका के बीच मुकाबले में बेहतरीन पारी खेलते हुए भारत को एक दमदार फिनिश दी और एक अच्छे लक्ष्य तक पहुंचाया।

दिनेश कार्तिक ने आज सिर्फ 27 गेंदों में 55 रनों की पारी खेल दी। उनकी इस पारी में 9 चौके और 2 छक्के शामिल थे। यह उनके टी 20 अंतराष्ट्रीय करियर का पहला अर्धशतक है। दिनेश ने आज लड़खाड़ती हुई भारतीय पारी के मध्य क्रम में हार्दिक पांड्या के साथ अच्छी साझेदारी की और टीम को संभाला।

दिनेश ने अपना टी 20 डेब्यू साल 2006 में अपना अंतर्राष्ट्रीय डेब्यू किया लेकिन इसके बाद उन्हें पर्याप्त अवसर नहीं मिल रहे थे। अब उन्होंने अपने जीवन के उतार चढ़ाव से निकलते हुए एक बड़ी छलांग लगाई और वापसी की। साथ ही उन्होंने आज महेंद्र सिंह धोनी का एक रिकॉर्ड भी तोड़ दिया।

आज अर्धशतक लगाने से दिनेश कार्तिक टी 20 में अर्धशतक लगाने वाले सबसे उम्रदार खिलाड़ी बन गए है। दिनेश कार्तिक ने आज 37 वर्ष की आयु में अर्धशतक लगाया है। इससे पहले यह रिकॉर्ड महेंद्र सिंह धोनी के नाम था जिन्होंने 37 वर्ष की आयु में अर्धशतक लगाया था। ऐसे में देखने लायक होगा की दिनेश अब और कितने मैचों में फैंस का दिल जीतते रहेंगे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Top Stories

To Top