आज इंडियन प्रीमियर लीग के एक और महत्त्वपूर्ण मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम का सामना मुंबई इंडियंस से हो रहा है। इस मुकाबले में फाफ डू प्लेसिस और ग्लेन मैक्सवेल की तरफ से शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन देखने को मिला। दोनो खिलाड़ियों ने वीडियो गेम की तरह मैच में बल्लेबाजी की।
दोनो खिलाड़ियों ने मुश्किल परिस्थितियों में फसी आरसीबी टीम की पारी को संभाला। आरसीबी की टीम ने शुरुआती ओवर में ही अनुज रावत और विराट कोहली के रूप में सिर्फ 16 रनो पर 2 विकेट गंवा दिए थे। लेकिन इसके बाद आती है कप्तान फाफ डु प्लेसिस और ग्लेन मैक्सवेल की आतिशी पारियां।
दोनो खिलाड़ियों ने मिलकर 100 रनो से अधिक की साझेदारी की और मुंबई के खिलाफ टीम को मजबूत स्थिति में लाया। फाफ डू प्लेसिस ने जहां 41 गेंदों में 5 चौके और 3 छक्के जड़कर 65 रनो की पारी खेली तो वही मैक्सवेल ने 33 गेंदों में 68 रन बना डाले।
ग्लेन मैक्सवेल ने अपनी इस पारी में 8 चौके और 4 छक्के जड़े। दोनो खिलाड़ियों ने मिलकर मुंबई इंडियंस के गेंदबाजों का मजाक बनाते हुए मैदान के चारो कोनो में छक्के चौके जड़े। ऐसे में देखने लायक होगा की इन दोनो खिलाड़ियों की पारियां मुंबई इंडियंस के खिलाफ इस मुकाबले में आरसीबी को जीत दिला पाती है या नही।
