भारतीय क्रिकेट टीम ने टी 20 विश्वकप से पहले रविवार 18 सितंबर को भारतीय टीम के लिए नई जर्सी लॉन्च कर दी है। हार वर्ष आईसीसी के बड़े इवेंट्स से पहले भारतीय टीम अपनी नई जर्सी लॉन्च करती है। इससे पहले 2021 टी 20 विश्वकप के दौरान भारतीय टीम ने जर्सी लॉन्च की थी। गहरे नीले रंग की उस जर्सी में भारतीय टीम टी 20 विश्वकप में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई थीं।
वही आज मुंबई में बीसीसीआई के स्पोर्ट्स पार्टनर एमपीएल ने भारतीय टीम की नई जर्सी लॉन्च कर दी है। यह जर्सी भारत की अबतक लॉन्च हुई जर्सियो से काफी भिन्न है। यह जर्सी कंधो में गहरे नीले रंग की है। वही बाकी जगह यह जर्सी हल्के नीले रंग की है।
इसके अलावा इस जर्सी में गहरे नीले रंग का एक तरफ पैटर्न बना हुआ है। इस जर्सी को देख सोशल मीडिया पर फैंस की भी अलग अलग प्रतिक्रिया आ रही है। बहुत से फैंस इस जर्सी को देख अच्छी और लकी बता रहे है क्योंकि हल्का नीला रंग भारतीय टीम के लिए लकी साबित होता आ रहा है। तो वही बहुत से फैंस इसको पीछले जर्सी से घटिया बता रहे है।
वही दूसरी तरफ बहुत से फैंस इसकी तुलना भारतीय टीम की 2019 विश्वकप वाली जर्सी से कर रहे है। ऐसे में यह देखने लायक होगा की भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी 20 विश्वकप में इस नई जर्सी को पहन कैसा प्रदर्शन कर पाती है। वही इससे पहले भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज भी खेलेगी।
Looking good 🤩💙 https://t.co/jK4QE6xATC
— AkHere (@AkTweets44) September 18, 2022
A close look at India's new jersey. pic.twitter.com/X3cOTnzco0
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) September 18, 2022
It looks good under lights! #HarFanKiJersey pic.twitter.com/GkHJGcekUO
— Sanchit (@sanchitd43) September 18, 2022
Indian fans watching Indian team new jersey: #CricketTwitter pic.twitter.com/jMNFsmFfPb
— Aman_Chain 😷 Mask Man (@Amanprabhat9) September 18, 2022
Much better than last jersey pic.twitter.com/mjND4WGe04
— R A T N I S H (@LoyalSachinFan) September 18, 2022
