सूर्यकुमार यादव ने आज इतिहास रचा है जहां आज राजकोट में।उनकी नाम।की आंधी आई थी जिसमे आज श्रीलंका के सभी गेंदबाज़ उड़ गए। उन्होंने आज भारत के तरफ से खेलते अपने टी20 कैरियर का तीसरा शतक जड़ा है और आज उन्होंने लाजवाब ही बल्लेबाज़ी की है।
आज श्रीलंका के खिलाफ इस सीरीज के अंतिम और तिसरे मुकाबले में उन्होंने ताबड़तोड़ बल्लेबाज़ी की जहां वो मात्र 45 गेंदो में ही अपने शतक पर पहुँच गए है वही उन्होने आज 51 गेंदो में 112 रनो की पारी खेली है। उन्होंने अपनी इस पारी में कुल 7 चौके और 9 छक्के जड़े है।
उनकी इस पारी के कारण भारतीय टीम आज पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 228 रन के विशाल स्कोर तक पहुँच पाई। ये आज उनकी एक लाजवाब पारी थी और इसकी तुलना किसी से भी कर पाना काफी मुश्किल है। उन्होंने मैदान के चारो तरफ शॉट लगाए और श्रीलंका के गेंदबाज़ उनके समय काफी निर्दय नज़र आ रहे थे।
आपकी जानकारी के लिए बता दे कि इसके बाद सभी फैन्स उनकी जमकर तारीफ कर रहे है जहां ट्वीटर पर सभी ने उनकी जनकर तारीफ की है और उनके लिए अभी सभी लोग काफी अच्छे-अच्छे ट्वीट कर रहे है। आज सारे फैंस काफी ज्यादा खुश है क्यूंकि वो जिस प्रकार टी20 में बल्लेबाजी कर रहे है और इसी कारण उन्हें सभी से अलग माना जा रहा हैं।
भारत की पारी की बात की जाए तो आज हार्दिक ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया था जहां एक बार और टीम ने जल्दी विकेट गवा दिए लेकिन राहुल त्रिपाठी ने काफी अच्छी बल्लेबाज़ी की और उन्होंने अच्छी शुरुआत दी और उसके बाद फिर सुर्या ने एक आतिशी पारी खेली।
सूर्यकुमार यादव की अविश्वसनीय सेंचुरी॥ #SuryakumarYadav
— ओम प्रकाश कांठेड़ ex-IRS (@opkanther) January 7, 2023
शानदार सेंचुरी सूर्यकुमार यादव !!💪🇮🇳✌Surya Kumar Yadav – SKY
— त्रिलोक सिंह यादव (@TrilokSinghYa18) January 7, 2023
Suryakumar Yadav#SKY pic.twitter.com/rG3eO86Aea
अरे वाह, सूर्यकुमार यादव का एक और शतक
— Sant Prasad Maurya (@santprasadm) January 7, 2023
सूर्यकुमार यादव ने मात्र 43 इनिंग्स में 3 शतक और 13 अर्धशतक लगा दिए हैं।
ये इंसान किसी और ही ग्रह से आया है।
