आज आईपीएल के मिनी ऑक्शन में खिलाड़ियों की बड़ी बड़ी बोलिया लगाई जा रही है। कोच्चि में चल रहे इस मिनी ऑक्शन में अबतक बहुत से खिलाड़ी करोड़पति बन चुके है। वही चेन्नई सुपर किंग्स की टीम के समर्थको के लिए एक बड़ी अच्छी खबर आई है। चेन्नई की टीम ने बेन स्टोक्स को 16.25 करोड की बड़ी राशि देकर खरीद लिया है।
बेन स्टोक्स के लिए बहुत सी टीमों ने अपनी पूरी राशि देकर भी खरीदने का प्रयास किया लेकिन स्टोक्स उनके हाथ ना आ सका। अंत में जाते जाते लखनऊ सुपर जाइंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स की टीम के बीच स्टोक्स के लिए बोलिया लगती रही लेकिन स्टोक्स को चेन्नई की टीम ने अपने आईपीएल इतिहास का सबसे महंगा खिलाड़ी बनाते हुए खरीदा।
स्टोक्स के लिए इतनी बड़ी राशि देना जायज भी है क्योंकि वह गेंद और बल्ले दोनो से मैच का रुख पलटना जानते है। स्टोक्स एमएस धोनी के बाद चेन्नई की टीम के कप्तान बनने की भी क्षमता रखते है। ऐसे में चेन्नई सुपर किंग्स के फैंस स्टोक्स को चेन्नई सुपर किंग्स में खेलते हुए देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे है।
वही बेन स्टोक्स 5 साल बाद आईपीएल में एमएस धोनी के साथ खेलेंगे। इससे पहले 2017 में राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स के लिए यह दोनो खिलाड़ी खेले थे। ऐसे में बेन स्टोक्स और रविन्द्र जडेजा दोनो ही शानदार ऑल राउंडर प्रदर्शन दिखाते हुए महेन्द्र सिंह धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स को एक बार फिर खिताब जीता सकते है।
दुनिया के दो बेहतरीन ऑलराउंडर, दुनिया के सबसे बेहतरीन फील्डर जडेजा और स्टोक्स एकसाथ। चेन्नई के भावी कप्तान भी हो सकते स्टोक्स। https://t.co/7ChSyVLxkg
— Hridesh – हृदेश (@Hridesh_Ydv) December 23, 2022
The Rahane, Dhoni and Stokes reunion in CSK. pic.twitter.com/9hQja8Mu56
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) December 23, 2022
Stokes:- Wherever we Go Dhoni in a team feel like Home 😭❤️ pic.twitter.com/wHSzKADfC6
— Bhuvan Chari (@ChariBannu) December 23, 2022
MAN OF THE MATCH in WORLD CUP FINALS
— DHONI Trends™ (@TrendsDhoni) December 23, 2022
MS Dhoni x Ben Stokes #WhistlePodu @ChennaiIPL @msdhoni pic.twitter.com/kElPmZFNVi
