भारतीय अंडर 19 महिला क्रिकेट टीम ने आज शनादर प्रदर्शन करते हुए अंडर 19 विश्वकप के पहले संस्करण का खिताब जीतते हुए इतिहास रच दिया। भारतीय टीम ने इंग्लैंड की महिला क्रिकेट टीम के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए 7 विकेट से मात दी और एकतरफा जीत दर्ज की।
भारतीय महिला टीम ने इस फाइनल मुकाबले में पहले गेंदबाजी करते हुए 68 रनो पर ही ऑल आउट कर दिया। भारतीय महिला टीम की युवा गेंदबाजों ने बड़ा ही शानदार प्रदर्शन किया। सबसे ज्यादा प्रभावशाली अगर किसी की गेंदबाजी रही तो वह थी 18 वर्षीय तीतस सद्दू।
उन्होंने अपने स्पेल के 4 ओवर में सिर्फ 6 रन दिया और 2 विकेट हासिल किए। उन्होंने 20 डॉट बॉल्स डाली। इंगलैंड की खिलाड़ियों के पास उनकी गेंदबाजी का कोई जवाब नही था और भारत इस मैच में यहां से पकड़ बनाते गया। कप्तान शफाली वर्मा ने अपने गेंदबाजों का सही उपयोग किया।
वही उसके बाद 69 रनो का लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय महिला अंडर 19 टीम ने बड़ी आसानी से 14 ओवर में 3 विकेट खोकर लक्ष्य को प्राप्त करते हुए जीत दर्ज की। ऐसे में सोशल मीडिया पर फैंस भी भारतीय महिला अंडर 19 टीम के इस प्रदर्शन को देख काफी खुश हुए और उनकी तारीफ की।
Happy tears for Shafali Verma, India U19 Captain
— Madhu Pai, MD, PhD (@paimadhu) January 29, 2023
First World Cup for Indian women’s cricket. Ever.
Future is bright! pic.twitter.com/ocOdo7neK0
