भारत और जिम्बाब्वे के बीच सीरीज के अंतिम मुकाबले में भारतीय क्रिकेट टीम ने अंतिम ओवर तक चले रोमांचक मुकाबले में जिम्बाब्वे को 13 रनों से हराकर क्लीन स्वीप करतें हुए यह सीरीज अपने नाम की। भारत ने भले ही यह मुकाबला और सीरीज जीत ली हो लेकिन अंतिम मुकाबले में शानदार प्रदर्शन कर जिम्बाब्वे के खिलाड़ी सिकंदर राजा ने फैंस का दिल जीत लिया।
सिकंदर राजा ने अकेले अपने दम पर टीम का भार संभाला और टीम को जीत के बेहद करीब पहुंचाया लेकिन वह टीम को जीत नही दिला पाए। शुभमन गिल की यादगार 130 रनों की पारी और ईशान किशन के अर्धशतक की मदद से भारत ने जिम्बाब्वे को इस अंतिम ओडीआई मुकाबले में 290 रनों का लक्ष्य दिया था।
इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी जिम्बाब्वे की टीम में सिकंदर राजा के अलावा सिर्फ सीन विलियम ने 45 और ब्रेड इवांस ने 28 रनों के योगदान के अलावा कोई भी बल्लेबाज खास प्रदर्शन नहीं कर पाया। इसके बावजूद सिकंदर राजा ने बेहतरीन बल्लेबाज़ी का प्रदर्शन करते हुए ना सिर्फ शतक जड़ा बल्कि एक समय के लिए ऐसा प्रतीत करने लग गए की वह भारत से यह मैच जीत लेंगे।
सिकंदर राजा ने 95 गेंदों में 9 चौके और 3 छक्के जड़ 115 रनों की पारी खेली। अंतिम ओवर्स में एक तरफ जहां विकेट गिर रहे थे तो दूसरी तरफ सिकंदर राजा रन बनाए जा रहे थे। लेकिन अंत में शार्दुल ठाकुर की गेंद पर शुभमन गिल ने शानदार कैच पकड़ मैच को बचाया और उनकी इस पारी का अंत किया।
भले ही जिम्बाब्वे यह मुकाबला हार गई लेकिन सिकंदर राजा के इस जज्बे और शानदार प्रदर्शन के क्रिकेट फैंस दीवाने हो गए। फैंस ने सोशल मीडिया पर उनकी इस पारी की तारीफ की। आने वाले समय में भी उनके द्वारा ऐसी ही यादगार पारियों की उम्मीद रहेगी।
Sikandar Raza, take a bow
— Š. (@Soham718) August 22, 2022pic.twitter.com/J5CY37sWU8
What a knock, Sikandar Raza
— Mumbai Indians (@mipaltan) August 22, 2022#OneFamily #ZIMvIND
The catch by shubman gill which turned the whole match in India’s favour. Though, well played Sikandar raza
— Akshat (@AkshatOM10) August 22, 2022pic.twitter.com/TAaimaYUfy
Sikandar Raza.. what a fighting knock..
— Nishant Sharma#ZIMvIND pic.twitter.com/PRwZPRCL67
(@srcsmic_enginer) August 22, 2022
