आज इंडियन प्रीमियर लीग के 16 वे मुकाबले में दिल्ली कैपिटल की टीम का सामना मुंबई इंडियंस की टीम से हुआ। इस रोमांचक मुकाबले में मुंबई इंडियंस की टीम ने अंतिम ओवर की अंतिम गेंद पर दिल्ली कैपिटल को 6 विकेट से मात देते हुए इस सीजन की अपनी पहली जीत दर्ज की।
इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस की टीम को दिल्ली कैपिटल ने 173 रनो का लक्ष्य दिया। ईशान किशन और रोहित शर्मा ने मजबूत शुरूआत दी। वही कप्तान रोहित शर्मा ने आज फैंस का लंबा इंतजार खत्म करतें हुए अर्धशतक जड़ा। अंत में मैच फंसने लगा लेकिन तिलक वर्मा, टीम डेविड और कैमरन ग्रीन की पारियों से मुंबई ने जीत दर्ज की।
हालांकि इसके अलावा भी मुंबई इंडियंस के फैंस को एक खिलाड़ी ने निराश किया और वह है सूर्यकुमार यादव। सूर्यकुमार यादव ने आज पहले फील्डिंग में दो कैच छोड़े तो वही उसके बाद अपनी पहली ही बॉल पर आउट हो गए। यह सूर्यकुमार यादव की पिछली 6 टी 20 पारियों में चौथा गोल्डन डक है।
ऐसे में यह प्रतीत हो रहा है की नंबर वन टी 20 बल्लेबाज की फॉर्म पर अब सूर्यग्रहण लग चुका है और वह अब शून्य पर सवार हो चुके है। फैंस भी सोशल मीडिया पर उनके ऐसे प्रदर्शन से काफी हताश नजर आए। ऐसे में देखने लायक होगा की सूर्यकुमार कब तक अपनी लय में वापसी कर पाते है।
सूर्यकुमार यादव आये सूर्यकुमार यादव गए 0 (1) 🤔
— बनारसी बाबू🙏 (@singh_vns2) April 11, 2023
ये सूर्यकुमार यादव की नज़र किसने लगाई 💔#SuryakumarYadav
— Raju Jangid (@imRJangid) April 11, 2023
सूर्यकुमार यादव को ‘शून्य’ से मोहब्बत हो गई है.
— Kamal Tiwari (@iKamalTiwari) April 11, 2023
