इस वर्ष का टी 20 विश्वकप हैरानी से भरा हुआ है। अबतक इस विश्वकप में कई हैरान कर देने वाले मुकाबले और नतीजे देखने को मिले। लेकिन आज एक ऐसा कारनामा हो गया जिसकी किसी ने उम्मीद भी नही की थी। आज पाकिस्तान की टीम को जिम्बाब्वे की टीम ने एक रोमांचक मुकाबले में 1 रन से हराकर इतिहास रच दिया है।
पर्थ में खेले गए इस मुकाबले में पाकिस्तान की टीम के सामने जिमाबब्वे की टीम ने सिर्फ 130 रनो का लक्ष्य रखा था लेकिन पाकिस्तान की टीम यह लक्ष्य भी हासिल नहीं कर पाई। मैच अंतिम पलो में एक रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया था और अंतिम 2 गेंदों में पाकिस्तान को जीतने के लिए सिर 3 रनो की जरूरत थी।
लेकिन अगली ही गेंद पर मोहम्मद नवाज जिनसे करोड़ों पाकिस्तानी फैंस उम्मीद लगाए बैठे थे आउट हो गए। अंतिम ओवर में ब्रेड एवंस के द्वारा शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन देखने को मिला। वही अब अंतिम गेंद पर पाकिस्तान को जीतने के लिए 3 रन चाहिए थे और क्रीज पर थे शाहीन अफरीदी।
शाहीन अफरीदी बाल को ढंग से टाइम नही कर पाए और सिर्फ 1 रन ही दौड़ पाए। इस प्रकार जिम्बाब्वे की टीम यह मुकाबला जीत गई। वही जिम्बाब्वे के लिए इस मैच में गेंद से हीरो रहे सिकंदर राजा। राजा ने 4 ओवर में सिर्फ 24 रन देकर 3 महत्वपूर्ण विकेट झटके। वही भारतीय और अन्य क्रिकेट फैंस ने जिम्बाब्वे के इस प्रदर्शन की तारीफ की तो पाकिस्तान की टांग खिंचाई की।
It’s not an upset.. It was always Zimbabwe’s match. Bad day for neighbours.
— Amit Mishra (@MishiAmit) October 27, 2022#PAKvsZIM pic.twitter.com/inXGErwqpl
ज़िम्बाब्वे ने भी पाकिस्तान को रेल दिया
— Sushant Sinha (@SushantBSinha) October 27, 2022
इंडा सीधा पकड़ नहीं पाते, T20 World Cup में ज़िम्बाब्वे से हार जाते हैं..
— Shubhankar Mishra (@shubhankrmishra) October 27, 2022
और इन पाकिस्तानियों की चाहिए कश्मीरpic.twitter.com/Y9Vrz4bDPy
हद है यार , अब जिम्बाब्वे से हार रहा है पाकिस्तान
— तख्तियाँ (@takhatiya) October 27, 2022
बाप के थप्पड़ का असर इतना दिन तक रहा गया#PAKvsZIM #PakVsInd
