इंडियन प्रीमियर लीग के आज के मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में एक बार फिर विराट कोहली के फैंस को निराशा हाथ लगी है। विराट कोहली लगातार दूसरे मुकाबले में बिना खाता खोले पहली ही गेंद पर आउट हो गए।
आज के मुकाबले में विराट कोहली अपनी पहली ही गेंद पर मार्को जेनसन के जाल में फसे और स्लिप में खड़े एडन मकरम को कैच थमा बैठे। इससे पिछले मुकाबले में भी विराट कोहली लखनऊ के खिलाफ खेलते हुए चमीरा की गेंद पर दीपक हुडा को कैच थमा बैठे थे। इसके बाद फैंस की ट्विटर पर विराट कोहली से जुड़े ट्वीट का सैलाब सा आ गया।
King kohli 😓 pic.twitter.com/QCgaEWnESx
— Jesse Pinkman 4.0 🌈 (@Mayhememe) April 23, 2022
Virat Kohli's eyes and reaction is telling everything. pic.twitter.com/qKXFQpa3mO
— CricketMAN2 (@ImTanujSingh) April 23, 2022
:') pic.twitter.com/n6Nh6GGQ4S
— Diksha 🏳️🌈 (@BrahmaandKiMaa) April 23, 2022
bachne ka koi rasta nahin#ViratKohli𓃵 pic.twitter.com/VOL5OQFIbS
— Arun Lol (@dhaikilokatweet) April 23, 2022
वही अगर बात करे तो मैच की तो आरसीबी की शुरुआत इस मुकाबले में अच्छी नहीं रही जहा टॉप ऑर्डर पूरी तरह फ्लॉप रहा। सनराइजर्स हैदराबाद के गेंदबाजों ने आरसीबी के टॉप ऑर्डर और मिडिल ऑर्डर को ध्वस्त कर दिया। मार्को जेनसन ने अपने पहले ही ओवर में विराट कोहली, फाफ डू प्लेसिस और अनुज रावत को आउट किया।
आज ही के दिन 2017 में आरसीबी ने कोलकाता के खिलाफ मुकाबले में आईपीएल के इतिहास का सबसे कम स्कोर 49 बनाया था और आज के दिन हैदराबाद के खिलाफ भी आरसीबी उसी तरह का प्रदर्शन कर रही है। आरसीबी के इनफॉर्म बल्लेबाज दिनेश कार्तिक का बल्ला भी इस मुकाबले में नही चला और वह भी बिना अपना खाता खोले आउट हो गए।
