इंडियन प्रीमियर लीग का 2022 का सीजन सभी को हैरान कर देने वाला रहा है। यहां लगभग हर मुकाबला रोमांचिक और उतार चढ़ाव भरा रहता हैं। साथ ही इस बार के आईपीएल में एक और जहा इस बार ही शामिल हुई टीम्स लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाइटंस अपने प्रदर्शन से सबको हैरान कर रही वही दूसरी और इस लीग की टॉप टीमें चेन्नई और मुंबई ने अपने फैंस को निराश किया है।
मुंबई इंडियंस को लखनऊ सुपर जायंट्स से मिली हार के बाद उनका इस बार का आईपीएल के प्लेऑफ में पहुंचना संभव नहीं रहा। वही दूसरी और चेन्नई की टीम को भी कल हुए मुकाबले में पंजाब किंग्स के हाथो हार मिली जिससे उनके आगे का सफर बहुत मुश्किल हो गया और प्लेऑफ में पहुंचना संभव नहीं लग रहा।
चेन्नई की इस स्थिति का मुख्य कारण है उनके मुख्य खिलाड़ियों का नही चलना। 2021 के सीजन में उनके मुख्य गेंदबाज दीपक चाहर इंजरी के कारण इस बार का सीजन नही खेल पा रहे। वही दूसरी और ऋतुराज गायकवाड़ और कप्तान रविंद्र जडेजा का बल्ला इस सीजन नही चल रहा। दोनो ही खिलाड़ियों के अबतक के प्रदर्शन से फैंस को निराशा हाथ मिली है।
Ruturaj and Jadeja. Heroes of 2021. Villains of 2022.
— ` (@FourOverthrows) April 25, 2022
जडेजा के इस सीजन के प्रर्दशन को लेकर फैंस ने भी सोशल मिडिया पर प्रतिक्रिया दी। कुछ फैंस ने लिखा की लौट आओ 2021 वाले रविंद्र जडेजा तो एक फैन ने लिखा की चेन्नई के 2021 सीजन के हीरो 2022 के लिए विलेन बन गए।
