कल इंडियन प्रीमियर लीग के एलिमिनेटर मुकाबले में मुंबई इंडियंस की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लखनऊ सुपर जाइंट्स की टीम पर 81 रनो से जीत दर्ज कर आईपीएल 2023 फाइनल की तरफ एक और कदम बढ़ाया। इस मैच में मुंबई की जीत के हीरो रहे आकाश मधवाल।
मुंबई इंडियंस के द्वारा दिए गए 183 रनो के लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ की टीम के बल्लेबाज आकाश मधवाल के सामने नहीं टिक पाए और 101 रनो पर ऑल आउट हो गए। मुंबई इंडियंस के लिए आकाश मधवाल ने 5 विकेट झटके।
वही मुंबई की जीत के बाद सोशल मीडिया पर “आम” बहुत छाया हुआ रहा। इसके पीछे का कारण है नवीन उल हक। दरअसल कोहली और नवीन के बीच हुए विवाद के बाद नवीन उल हक़ ने अपने इंस्टाग्राम पर आरसीबी की एक मैच में हार के बाद आरसीबी की हार का जश्न आम खाते हुए मनाया।
अब कल के मैच में लखनऊ सुपर जाइंट्स की टीम के हार के बाद सोशल मीडिया पर बहुत से बड़े अकाउंट और खुद मुंबई इंडियन्स के खिलाड़ियों ने नवीन उल हक का मजाक बनाने के लिए आम से जुड़ी पोस्ट्स की। मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी संदीप वॉरियर, विष्णु विनोद और हृतिक शौकीन ने यह पोस्ट की।
