क्रिकेट खबर

19 वर्षो में पहली बार बिना महेंद्र सिंह धोनी के मैदान में नॉकआउट मुकाबला खेलने के लिए उतरेगी भारतीय टीम

एमएस धोनी

आज भारतीय टीम और समर्थको के लिए बहुत बड़ा दिन है। आज भारतीय टीम टी 20 विश्वकप के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में इंग्लैंड की टीम के खिलाफ भिड़ेगी। आज अगर भारतीय टीम इंग्लैंड को हरा देती है तो 13 नवंबर रविवार को पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल मुकाबला खेलेगी।

ऐसे में भारतीय टीम के लिए यह जीत बहुत कुछ मायने रखती है। सभी फैंस यही प्रार्थना कर रहे है की आज भारतीय टीम जीतकर फाइनल मुकाबला खेले और फाइनल मुकाबले में एक बार फिर इतिहास दोहराते हुए जीत के साथ 2013 के बाद से सूखे पड़े आईसीसी ट्रॉफी जीतने के ख्वाब को पूरा करे।

वही आज 19 वर्षो में पहली बार भारतीय क्रिकेट टीम महेंद्र सिंह धोनी के बिना कोई आईसीसी इवेंट का नॉकआउट मुकाबला खेलने जा रहीं है। भारत ने महेंद्र सिंह धोनी के साथ अपना अंतिम नॉकआउट मुकाबला 2019 ओडीआई विश्वकप के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था।

इससे पहले 2003 में महेंद्र सिंह धोनी के बिना भारतीय टीम ने कोई नॉकआउट मुकाबला खेला था। वह 2003 के ओडीआई विश्वकप का फाइनल मुकाबला था। इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 125 रनो से मात दी थी। वही भारतीय टीम जो इस समय अच्छी फॉर्म में है यह खिताब जरूर जीतना चाहेगी।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Top Stories

To Top