आईपीएल के 15 वे सीजन के आगाज से पूर्व क्रिकेट एक्सपर्ट और कॉमेंटेटर हर्षा भोगले ने टी–20 की इस सबसे रोमांचक लीग की सबसे सफल टीम रही मुंबई इंडियंस की टीम का विश्लेषण किया और बताया की उनके अनुसार मुंबई की आईपीएल में प्लेयिंग 11 क्या रहने वाली है।
मुंबई इंडियंस ने इस बार के आईपीएल मेगा ऑक्शन में बहुत समझदारी से खिलाड़ियों को खरीदा। मुंबई की इस ऑक्शन में सबसे महंगे खिलाड़ी ईशान किशन को अपनी टीम के शामिल किया साथ ही जोफ्रा आर्चर जो की इस बार के आईपीएल के लिए मौजूद नहीं है फिर भी उन्हें खरीदा।
इस स्क्वॉड का विश्लेषण करते हुए हर्षा भोगले ने मुंबई इंडियंस की इस बार के आईपीएल और आने वाले सालो में होने वाले आईपीएल के लिए मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेयिंग 11 का विश्लेषण किया और बताया की यह स्क्वॉड कितनी मजबूत है।
हर्षा भोगले ने मुंबई इंडियंस द्वारा ईशान किशन को बड़ी राशि देकर फिर से स्क्वॉड में शामिल करने के फैसले की तारीफ की। हर्षा भोगले ने मुंबई की प्लेयिंग 11 में ओपनर बल्लेबाज के रूप में कप्तान रोहित शर्मा के साथ ईशान किशन को चुना। साथ ही हर्षा ने मुंबई इंडियंस के 3 नंबर के खिलाड़ी के लिए तिलक वर्मा को चुना हैं।उन्होंने बताया की मुंबई यंग टैलेंट की तरफ जाएगी और यह देखने लायक होगा की युवा बल्लेबाज कैसा प्रदर्शन करता है।
साथ ही मध्यक्रम में नंबर 4 और 5 की बात करे तो उन्होंने सूर्यकुमार यादव और कीरोन पोलार्ड जिनको मुंबई ने आईपीएल ऑक्शन से पहले रिटेन किया था को चुना। आगे बात करे तो उन्होंने मुंबई के लिए नंबर 6 पर टीम डेविड को चुना। टीम डेविड ने पिछले कुछ समय में लगभग सभी लीग में भाग लिया है और एक अच्छे पावर हिटिंग बल्लेबाज है।
साथ ही फिनिशर और ऑलराउंडर के रूप में हर्षा ने मुंबई की टीम में डेनियल सेम्स को जगह दी। डेनियल सैम्स ने बिग बैश लीग में बैट और बॉल दोनो से काफी अच्छा प्रदर्शन किया था और हर्षा के अनुसार वह ऐसा प्रदर्शन यहां भी करेंगे। इसके साथ ही हर्षा ने युवा भारतीय ऑलराउंडर संजय यादव को भी टीम में एक स्पिन गेंदबाज के विकल्प के तौर पर जगह दी।
साथ ही मुख्य गेंदबाजों में उन्होंने स्पिन में मुर्गुन अश्विन को चुना है। मुर्गुन के नाम आईपीएल में खेले 34 मैचों मे 26 विकेट लिए। उन्होंने जसप्रीत बुमराह के साथ तेज गेंदबाजी के क्रम में जोफ्रा आर्चर को चुना लेकिन आर्चर 2023 के आईपीएल में मुंबई के लिए खेलने के लिए मौजूद होंगे तो उन्होंने इस बार के सीजन के लिए मुंबई इंडियंस की टीम में फास्ट बोलर के तौर पर दो विकल्प रखे। उन्होंने कहा की मुंबई रिले मेरेडिथ और टीमल मिल्स में से किसी एक को चुनेगी। साथ ही सीजन के बीच के जयदेव उनादकट को भी मुंबई अपनी प्लेयिंग 11 में शामिल करेगी ।
