क्रिकेट एक काफी प्रसिद्ध खेल है। अब ये खेल काफी देशो मे खेला जा रहा है। इसकी लोकप्रियता समय के साथ बढ़ता जा रहा है और नए नए देश इसे खेलना शुरू कर रहे है। भारत देश मे तो ये खेल काफी ज्यादा ही प्रसिद्ध है। लोग यहाँ पर इस खेल के पीछे पागल है।
भारतीय टीम भी लगातार अच्छा प्रदर्शन करते रहती है और बीसीसीआई भी दुनिया की सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड है। भारत मे होने वाली आईपीएल भी दुनिया की सबसे लोकप्रिय और सबसे महंगी क्रिकेट लीग है और अब तो ये दुनिया की दूसरी सबसे महंगी लीग बन गयी है।
भारत के साथ साथ क्रिकेट हमारे पड़ोसी देश पाकिस्तान मे भी काफी प्रसिद्ध है। पाकिस्तान मे भी लोग इस खेल के दीवाने है और भारत और पाकिस्तान के बीच रिवर्लरी चलते रहती है और ये मुकाबला भी कमाल का होता है क्यूंकि दोनो ही देश बस आईसीसी के मैच मे मिलते है।
Pakistan and India fans at the Netherlands versus England match #Cricket pic.twitter.com/BCGBCc3YRH
— Saj Sadiq (@SajSadiqCricket) June 22, 2022
इसी कारण से दोनो टीमो के फैंस भी आपस मे टकराते रहते है और उनकी आपस मे नही बनती है। हालांकि अभी नेदीरलैंड से एक तस्वीर आ रही है जो काफी वायरल हो रही है। भारत और पाकिस्तान के फैंस एक साथ बैठ कर क्रिकेट मैच देख रहे थे जोकि इंग्लैंड और नेदीरलैंड के बीच खेला जा रहा था। दोनो ही फैंस अपने देश के झंडे लेकर बैठे हुए थे।
