आज इंडियन प्रीमियर लीग के एक और महत्त्वपूर्ण मुकाबले में मुंबई इंडियंस की टीम ने पंजाब किंग्स के ऊपर बड़ी आसानी से जीत दर्ज कर ली। इस मैच में मुंबई इंडियंस के बल्लेबाजों की तरफ से शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन देखने को मिला जहां उन्होंने एक विशाल लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए जीतेश शर्मा और लियाम की शानदार पारियों के बदौलत पंजाब किंग्स ने 215 रनो का लक्ष्य दिया था। लियाम ने 82 तो वही जीतेश ने 49 रनो की नाबाद पारी खेली। दोनो खिलाड़ियों के बीच शतकीय साझेदारी हुई थी। इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की शुरुआत अच्छी नहीं रही।
मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा बिना खात खोले आउट हो गए। लेकिन इसके बाद आती है ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव की आतिशी पारियां। दोनो खिलाड़ियों ने एक बार फिर अपनी काबिलियत बताते हुए चौकों छक्के की जड़ी से लगा दी।
ईशान किशन ने 41 में 75 तो वही सूर्यकुमार यादव ने 31 गेंदों में 66 रनो की पारियां खेली। इनको अन्य बल्लेबाजों का भी अच्छा साथ मिला जहां कैमरून ग्रीन ने 23 रनो की पारी खेली तो वही अंत मे टीम डेविड और तिलक वर्मा ने आतिशी अंदाज में 10 गेंदों में 29 और 10 गेंदों में 26 रनो की पारियां खेल जीत दिलाई।
