भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे महानतम कप्तान और बल्लेबाजो में से एक महेंद्र सिंह धोनी बहुत से खिलाड़ियों के लिए आदर्श है। भारतीय टीम के वर्तमान खिलाड़ियो में से बहुत से खिलाड़ी ऐसे है जो महेंद्र सिंह धोनी जैसे खिलाड़ी बनना चाहते है। उनके मन में उनके प्रति बहुत आदर भाव रखते है।
इसी क्रम में भारतीय क्रिकेट टीम के युवा विकेट कीपर बल्लेबाज ईशान किशन जिन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबले में दोहरा शतक जड़ इतिहास रचा ने हाल ही में अपने एक बयान में महेंद्र सिंह धोनी को अपना आदर्श बताया है। लेकिन उसके बाद की एक घटना अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है।
दरअसल ईशान किशन वर्तमान में रणजी ट्रॉफी खेल रहें है। इस दौरान उनकी टीम के होटल रूम में उनके एक फैन ने उसके फोन पर ईशान किशन का ऑटोग्राफ मांगा। ईशान किशन जैसे ही उस फोन पर ऑटोग्राफ देने लगे तो उन्होंने देखा कि वहां पर पहले से ही महेंद्र सिंह धोनी का ऑटोग्राफ हो चुका था यह देख ईशान उस फैन पर भड़क गए।
“Mahi bhai (@msdhoni) ka hai signature and Mai unke Signature ke Uppar kaise karskata hoon. Abhi ham utna Pahuchne nahi hai wahan par. Ham Nichhe kardete hai. Theek hai.”
— Deputy (@BoyOfMasses) December 19, 2022
– Ishan Kishan ❤️ pic.twitter.com/wc7gRpDJnz
ईशान किशन ने कहा की “यहां माही भाई के सिग्नेचर है अब मैं इनके ऊपर कैसे घुस जाऊं? मैं अभी तक उनके स्तर तक नही पहुंचा की उनके पास अपना ऑटोग्राफ कर दूं। मैं उनके नीचे अपना ऑटोग्राफ कर देता हूं।” अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
