ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा एकदिवसीय मैच खेला जा रहा है जहाँ ऑस्ट्रेलिया की टीम ने न्यूजीलैंड के सामने 195 रनों का लक्ष्य रखा। ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी के दौरान बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल के साथ एक ऐसी घटना हुई जिसने सभी को हँसने पर मजबूर कर दिया।
स्टीव स्मिथ ने गेंद को पास में ही टहलाते हुए मैक्सवेल से सिंगल की मांग की, जिसके बाद ग्लेन मैक्सवेल जान लगा कर दौड़ पड़े क्योंकि गेंद पास में ही थी और यह सिंगल काफी रिस्की था। फील्डर ने गेंद उठाकर मैक्सवेल की तरफ वाले स्टंप्स की ओर फेंका ताकि डायरेक्ट हिट लगे और मैक्सवेल का विकेट मिल जाए।
लेकिन वह तेज गति से फेंका गया थ्रो स्टंप्स की जगह सीधे ग्लेन मैक्सवेल के नितंब से जा टकराया। जिसके बाद ग्लेन मैक्सवेल दर्द से चीखे लेकिन फिर बाद में मुस्कुराते हुए पाए गए।
What a pain in the butt 😖#AUSvNZ pic.twitter.com/tXc2bW1RHy
— cricket.com.au (@cricketcomau) September 8, 2022
इस तरह की घटनाएं क्रिकेट के मैदान में अक्सर होती रहती हैं। आपको बता दें कि ऑस्ट्रेलिया द्वारा दिए गए 195 रनों के लक्ष्य के जवाब में न्यूजीलैंड की टीम के 5 विकेट मात्र 38 रनों पर ही बिखर चुके हैं।
यहाँ से मैच न्यूजीलैंड की तरफ जाना असंभव लग रहा है। इससे पहले हुआ एकदिवसीय मैच भी ऑस्ट्रेलियन टीम ने ही जीता था। न्यूजीलैंड की टीम अगर आज भी हार जाती है तो यह सीरीज गवा देगी।
