आईपीएल 2022

आईपीएल में जॉस बटलर के मुम्बई इंडियन्स के खिलाफ है हैरान कर देने वाले रिकॉर्ड्स; डालिए एक नजर

जॉस बटलर

इंडियन प्रीमियर लीग में शनिवार 2 अप्रैल को हुए पहले  मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स की टीम मुंबई इंडियंस से भिड़ी। इस मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स की टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए मुंबई इंडियंस को 23 रनो से हरा डाला। यह इस सीजन में राजस्थान रॉयल्स की लगातार दूसरी जीत तो मुंबई इंडियंस की लगातार दूसरी हार है।

इस मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स की जीत के हीरो जॉस बटलर रहे जिन्होंने एक बेहतरीन पारी खेलते हुए शतक लगाया। उन्होंने 68 गेंदों का सामना किया और 11 चौकों और 5 छक्को की सहायता से 100 रन बनाए। इस प्रकार वह आईपीएल 2022 में शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी बने।

राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाज के पिछले कुछ वर्षो से मुंबई इंडियंस के खिलाफ बहुत अच्छे रिकॉर्ड्स है। अगर 2018 से उनके मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेली गई पारियों की बात करे तो वह सिर्फ एक बार ज्यादा रन नही बना पाए थे और 6 रन पर आउट हो गए थे लेकिन उसके अलावा उन्होंने क्रमश 94, 89, 70,41 और फिर हाल में लगाया गया शतक।

साथ ही बात करे तो जॉस बटलर का मुंबई के खिलाफ किसी भी खिलाड़ी द्वारा सर्वाधिक औसत हैं। जॉस बटलर का मुंबई के खिलाफ 80.00 का औसत है। इस लिस्ट में  बटलर के बाद केएल राहुल है जिनका मुंबई के खिलाफ 66.10 का औसत है।

इस प्रकार बात करे तो जॉस बटलर ने मुंबई के खिलाफ खेली पीछली सिर्फ 6 पारियों में ही 80.00 के औसत से 400 रन बना डाले जिसमे इनकी स्ट्राइक रेट 160 से अधिक का है। इस दौरान जॉस बटलर ने मुंबई के खिलाफ 3 अर्धशतक और 1 शतक लगाया है। जो की काफी हैरान कर देने वाले आंकड़े है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Top Stories

To Top