विश्व की सबसे प्रमुख क्रिकेट लीग इंडियन प्रीमियर लीग की सबसे सफल टीम मुंबई इंडियंस के सबसे प्रमुख खिलाड़ियों में से एक वेस्टइंडीज के ऑल राउंडर किरोन पोलार्ड ने आज एक बड़ी घोषणा करते हुए आईपीएल से सन्यास ले लिया है। किरोन पोलार्ड ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट से इसके बारे में ट्वीट करते हुए इसके बारे में जानकारी दी।
किरोन पोलार्ड मुंबई इंडियंस की टीम को स्थिरता प्रदान करने वाले खिलाड़ियों में से एक थे। वह बल्लेबाजी तो बल्लेबाजी गेंदबाजी के दम पर भी मुंबई इंडियंस को बहुत से मुकाबलों में जीत दिलाई है। लेकिन सन्यास के बाद भी वह मुंबई इंडियंस की टीम का हिस्सा बनकर रहेंगे।
दरअसल मुंबई इंडियंस की टीम उन्हे रिलीज करने जा रही थी और पोलार्ड ने अपनी इस घोषणा में यह लिखा की “मुंबई इंडियंस की टीम को अब बदलाव की जरूरत है। अब अगर मुझे मुंबई के लिए खेलने का अवसर नही मिल रहा तो मैं किसी और टीम के लिए आईपीएल खेलना पसंद नहीं करूंगा।”
अब अगले वर्ष से वह मुंबई इंडियंस के बैटिंग कोच के रूप में जुड़कर टीम का साथ निभाएंगे। वही उन्होंने आईपीएल में अबतक मुंबई इंडियंस के लिए 171 पारियों में 16 अर्धशतक जड़ते हुए 3412 रन बनाए। उन्होंने अकेले दम पर मुंबई को बहुत से हारे हुए मुकाबले जीताए।
