आईपीएल 2022

“रिटर्न ऑफ द किंग” किंग कोहली ने लगाया आईपीएल 2022 का पहला अर्धशतक; अनुष्का के रिएक्शन ने जीता फैंस का दिल

अनुष्का शर्मा

भारतीय क्रिकेट फैंस को एक लंबे अरसे के बाद एक बड़ी खुशी मिली जिसका बहुत सारे फैंस कब से इंतजार कर रहे थे। आज आरसीबी और भारतीय क्रिकेट टीम। के पूर्व कप्तान विराट कोहली जो की काफी लंबे समय से आउट ऑफ फॉर्म चल रहे थे विराट कोहली ने आईपीएल की 14 आईपीएल इनिंग के बाद अपना अर्धशतक लगाया।

यह अर्धशतक विराट के आईपीएल 2022 का पहला अर्धशतक है। विराट कोहली ने आज गुजरात टाइटंस के खिलाफ कप्तान फाफ डू प्लेसिस के साथ ओपनिंग करने उतरे। फाफ डू प्लेसिस अपना खाता भी नहीं खोल पाए और 0 रनो पर आउट हो गए। उनके बाद कोहली और रजत पाटीदार ने आरसीबी की पारी को संभाला और 99 रनो की साझेदारी की।

विराट कोहली आज लय में दिखे। उन्होंने 53 गेंदों में 58 रनो की महत्वपूर्ण पारी खेली। विराट ने अपनी इस पारी में 6 चौके और 1 छक्का जड़ा था। विराट कोहली ने अपनी इस फिफ्टी का जितना सेलिब्रेशन किया उस से ज्यादा सेलिब्रेट उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा ने किया जिसका वीडियो देखने लायक है।

वही बात करे तो मैच की तो आरसीबी ने अच्छी बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया जहा विराट कोहली और रजत पटीदर ने अर्धशतक लगाए। वही अंतिम ओवर्स में ग्लेन मैक्सवेल और महिपाल लॉमरोर ने आरसीबी को अच्छी फिनिश दी। मैक्सवेल ने 18 गेंदों में 33 तो वही लॉमरोर ने 8 गेंदों में 16 रन बनाए। इन पारियों की बदौलत आरसीबी ने गुजरात के सामने 171 रनो का लक्ष्य रखा।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Top Stories

To Top