क्रिकेट खबर

जानिए 1984 से अबतक किस तरह का रहा है एशिया कप का सफर; किस टीम का है इस खिताब पर सर्वाधिक दबदबा

एशिया के ताज को जीतने के लिए मैदान सज गया हैं। सभी टीमें यूएई पहुंच चुकी है और अब अपने मुकाबलों के लिए तैयारी में जुट चुकी है। इस टूर्नामेंट का पहला मुकाबला 27 अगस्त को अफगानिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जाएगा तो वही सबसे प्रमुख और बड़ा मुकाबला 28 अगस्त को भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा।

इस टूर्नामेंट की शुरुआत 1984 में हुई थीं और इस बार यह 15वा सीजन खेला जाएगा। आज हम आपको 1984 से अबतक खेले गए सभी एशिया कप के विजेताओं के बारे में बताने जा रहे है।

एशिया कप 1984 : भारत

1983 में विश्वकप जीतकर इतिहास रचने वाली भारतीय टीम ने 1984 में एशिया कप के पहले सीजन में भी खिताब जीत इतिहास रचा। सुनील गावस्कर की कप्तानी में भारत ने यूएई में आयोजित हुए एशिया कप में जीत हासिल की थी। पहले एशिया कप में सिर्फ तीन टीम भारत पाकिस्तान और श्रीलंका ही थी।

एशिया कप 1986 : श्रीलंका

एशिया कप के दूसरे सीजन का आयोजन श्रीलंका में हुआ था। पड़ोसी देशों से चल रहे विवाद के कारण भारत ने इस टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं लिया था। इस सीजन भी सिर्फ तीन टीम श्रीलंका, पाकिस्तान और बांग्लादेश ने इस टूर्नामेंट में हिस्सा लिया था। दुलीप मेंडिस की कप्तानी में श्रीलंका ने फाइनल में पाकिस्तान को पांच विकेट से हरा खिताब जीता था।

एशिया कप 1988 : भारत

भारत ने दिलीप वेंगसरकर की कप्तानी में ना सिर्फ एशिया कप में वापसी की बल्कि खिताब भी अपने नाम किया। बांग्लादेश में हुए इस टूर्नामेंट में भारत ने श्रीलंका को फाइनल में हराकर खिताब जीता था।

एशिया कप 1990–91 : भारत

1990–91 में यह टूर्नामेंट भारत में आयोजित हुआ था। पाकिस्तान ने इस टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं लिया था। इस बार भी भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मोहम्मद अजहरुद्दीन की कप्तानी में श्रीलंका को फाइनल में हरा कर खिताब जीता था।

एशिया कप 1995 : भारत

यह टूर्नामेंट पहले 1993 में आयोजित होने वाला था लेकिन राजनीतिक कारणों के कारण 1995 में आयोजित हुआ। भारत ने एक बार फिर श्रीलंका को फाइनल में हराकर लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। इस समय भी भारत के कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन थे।

एशिया कप 1997 : श्रीलंका

श्रीलंका ने 1997 में इस टूर्नामेंट की मेजबानी करते हुए खिताब जीता था। श्रीलंका ने भारत को फाइनल में 8 विकेट से हरा कर खिताब जीता था। श्रीलंका की कप्तानी अर्जुना रणतुंगा ने की थी।

एशिया कप 2000 : पाकिस्तान

इस बार पाकिस्तान ने मोइन खान की कप्तानी में बांग्लादेश में आयोजित यह खिताब पहली बार जीता था। पाकिस्तान ने श्रीलंका को फाइनल में 38 रनों से हराया था।

एशिया कप 2004 : श्रीलंका

इस बार एशिया कप में 6 टीमें भाग ले रही थी। हॉन्ग कॉन्ग और यूएई इस टूर्नामेंट में शामिल होने वाली दो नई टीम थी। श्रीलंका ने भारत को 25 रनों से फाइनल में हराकर यह खिताब एक बार फिर जीता था।

एशिया कप 2008 : श्रीलंका

पाकिस्तान में आयोजित हुए इस टूर्नामेंट में भारत को श्रीलंका के हाथो फाइनल में 100 रनों से हार का सामान करना पड़ा था। इस बार श्रीलंका की कप्तानी महेला जयवर्धने कर रहे थे।

एशिया कप 2010 : भारत

महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारत ने पांचवी बार एशिया कप का खिताब अपने नाम किया था। भारत ने श्रीलंका को श्रीलंका में ही फाइनल में 81 रनों से हराया था।

एशिया कप 2012 : पाकिस्तान

2012 में आयोजित हुआ एशिया कप फैंस और टीमों को काफी हैरान कर देने वाला था। बांग्लादेश में आयोजित हुए इस टूर्नामेंट में बांग्लादेश की टीम ने सभी को हैरान करते हुए फाइनल में जगह बनाई। बांग्लादेश का सामना फाइनल में मिस्बाह उल हक की कप्तानी वाली पाकिस्तान से हुआ। इस रोमांचक मुकाबले में पाकिस्तान ने 2 रनों से जीत दर्ज की थी।

एशिया कप 2014 : श्रीलंका

एंजेलो मैथ्यूज की कप्तानी में श्रीलंका ने पाकिस्तान को बांग्लादेश की धरती पर 5 विकेट से हराकर खिताब अपने नाम किया था।

एशिया कप 2016 : भारत

इस बार यह टूर्नामेंट टी 20 फॉर्मेट में आयोजित हुआ था। महेन्द्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बांग्लादेश को फाइनल में 8 विकेट से हरा कर खिताब अपने नाम किया था।

एशिया कप 2018 : भारत

भारत ने यूएई में आयोजित हुए इस टूर्नामेंट में बांग्लादेश को फाइनल में हरा कर एशिया कप का खिताब डिफेंड किया था। यह भारत का 7वा एशिया कप का खिताब था।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Top Stories

To Top