क्रिकेट खबर

जानिए महेंद्र सिंह धोनी को बोर्ड परीक्षा में कितने प्रतिशत अंक मिले थे; धोनी के पिता को भी नही थी पास होने की उम्मीद

एमएस धोनी

भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे सफल कप्तान महेंद्र सिंह धोनी किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी कप्तानी में भारतीय क्रिकेट को नई ऊंचाइयों पर ला खड़ा किया। महेंद्र सिंह धोनी के दुनिया भर में लाखो चाहने वाले है और फैंस हर बार उनके बारे में रोचक जानकारियां जानना चाहते हैं।

आज उन्ही जानकारियों में से एक जानकारी जो की उनके बचपन के दिनो मे उनके स्कूल के रिजल्ट से जुड़ी है के बारे में हम आपको बताने जा रहे है। इसके बारे में खुद महेंद्र सिंह धोनी ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान किया था। उन्होंने बताया की किस प्रकार उनके पिताजी को तो उनसे बिल्कुल भी उम्मीद नहीं थी की वह पास भी होंगे या नही।

महेंद्र सिंह धोनी ने यह बात होसुर में महेंद्र सिंह धोनी ग्लोबल स्कूल के उदघाटन समारोह के दौरान कही। उन्होंने कहा की “मेरा रिजल्ट आने पर मैं बहुत खुश था। मेरे पिताजी ने सोचा था की मैं 10वी की परीक्षा में फैल हो जाऊंगा। उनको लगने लगा की मैं तो गया मुझे फिर से 10वी की परीक्षा देनी पड़ेगी। लेकिन मेरे पास होने पर वह बहुत खुश हुए थे।”

धोनी ने अपने रिजल्ट के बारे में बात करते हुए कहा की ” मेने 7वी कक्षा से क्रिकेट खेलना शुरू किया था और उस समय तक मैं पढ़ाई में ठीक ठाक ही था। मेरी स्कूल में धीरे धीरे उपस्थिती कम होने लगीं। लेकिन इसके बावजूद भी मैने 10वी में लगभग 66 प्रतिशत के आस पास तो वही 12वी कक्षा में 56 या 57 प्रतिशत अंक प्राप्त किए थे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Top Stories

To Top