आईपीएल 2023

पिता के त्याग और विश्वास का सम्मान करते हुए भारत को जीताया अंडर 19 विश्वकप; अब सीएसके के लिए खेलते हुए करेगा अपना सपना पूरा; कुछ ऐसी है 18 वर्षीय शेख रसीद की कहानी

एमएस धोनी

आज क्रिकेट के महामंच और विश्व क्रिकेट की सबसे बड़ी लीग के अगले सीजन की नींव रखी गईं और मिनी ऑक्शन का आयोजन हुआ। 405 खिलाड़ियों के लिए आयोजित इस मिनी ऑक्शन में आईपीएल की 10 टीमों में मिलकर कुल 80 खिलाड़ियों को कुल 167 करोड़ रुपए की राशि देकर खरीदा।

इन 80 खिलाड़ियों में से 29 विदेशी और बाकी भारतीय खिलाड़ी थे। वही आज बहुत से युवा भारतीय खिलाड़ियों का सपना सच हुआ और उन्हें आईपीएल में टीमों ने खरीदकर उनके हुनर का इस्तेमाल करने का निश्चय किया। इन्ही खिलाड़ियों में से एक भारतीय अंडर 19 टीम के उपकप्तान शेख रसीद।

शेख रसीद ने भारतीय अंडर 19 टीम के लिए विश्वकप के सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले में अर्धशतक जड़ा था और भारत को यह खिताब 5वी बार जीतने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। अब यह युवा खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में खेलेगा और अगर यह अच्छा प्रदर्शन कर पाता तो आने वाले समय में भारतीय क्रिकेट के लिए नया सितारा बन सकता।

लेकिन उनके इस सुनहरे से दिख रहे सफर के पीछे पिता की कड़ी मेहनत है। आंध्र प्रदेश के गुंटूर के रहने वाले शेख रसीद के पिता शेख बालीशवली ने अपने बेटे के करियर के लिए कई बलिदान दिए। उनको इसके लिए कई आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ा और नौकरी छूट जाने तक की नौबत आई। लेकिन उन्होंने हिम्मत नही हारी और आज वह अपने बेटे पर गर्व महसूस कर रहे।

वही शेख रसीद का भी यह सपना था की वह एक दिन महेंद्र सिंह धोनी के साथ ड्रेसिंग रूम में रहे और उनकी कप्तानी में खेले। अब उनका यह सपना सच होगा। ऐसे में देखने लायक होगा की यह युवा खिलाड़ी कहां तक पहुंचता है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Top Stories

To Top