आज जिस दिन का इंतजार सभी फैंस कर रहे थे वह दिन आ गया है। आज इंडियन प्रीमियर लीग का आयोजन होने जा रहा है जहां अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस सीजन के पहले मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स और पीछले वर्ष की विजेता टीम गुजरात टाइटन्स भिड़ेगी।
लेकिन इस बड़े मुकाबले से पहले ही चेन्नई सुपर किंग्स के लिए एक बड़ी हैरान करने वाली खबर आई है। कल रात को सामने आई कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार आज महेंद्र सिंह धोनी चोट के कारण पहला मुकाबला नहीं खेल पाएंगे।
जैसे ही यह खबर सामने आई तो सोशल मीडिया पर बवाल सा मच गया। जो फैंस एक लंबे समय के बाद महेन्द्र सिंह धोनी को फिर से मैदान पर खेलते हुए देखना चाहते थे को बड़ा झटका लगा। लेकिन इसके बाद खुद चेन्नई सुपर किंग्स की टीम के सीईओ ने इस खबर पर अपना ऑफिशियल अपडेट दिया।
सीएसके के सीईओ ने यह साफ कर दिया की महेंद्र सिंह धोनी बिल्कुल फिट है और आज होने वाले मुकाबले में जरूर खेलेंगे। ऐसे में देखने लायक होगा की आज के मुकाबले में धोनी खेलते है या नही। अगर धोनी मौजूद नही रहे तो कप्तानी कौन संभाले और अगर धोनी खेले तो कैसा प्रदर्शन करे।
![](https://hindi.behindcricket.com/wp-content/uploads/2021/10/BehindcricketHindi.png)