क्रिकेट खबर

“अद्भुत समर्पण” कहा जब तक कुछ हासिल नहीं कर लूंगा परिवार से नही मिलूंगा; आज 9 वर्ष और 3 महीने बाद अपनी मां से मिले कुमार कार्तिकेय

कुमार कार्तिकेय

कार्तिकेय सिंह ने इस साल मुम्बई इंडियंस के लिए डेब्यू किया था और अपने प्रदर्शन से उन्होंने सबका दिल जीता था। मुम्बई इंडियंस युवा खिलाड़ियों को ढूंढने मे बहुत अच्छी है और उनके ही स्काउट ने कार्तिकेय सिंह को ढूंढा था।

उन्होंने बाएं हाथ की स्पिन गेंदबाजी से सबका ध्यान आकर्षित किया। उन्होंने उसी समय बताया कि वो क्रिकेट खेलने के चक्कर मे कई सालों से अपने घर नही गए है। उन्होंने इस आईपीएल सीजन 4 मैच खेले थे और 5 वीकेटे चटकाई थी।

उनकी कहानी काफी इमोशनल है। वो 15 साल की उम्र मे ही घर से बाहर निकल गए थे ताकि वो परिवार पर बोझ न बन सके। उन्होंने मजदूरी भी की और पैसे बचाने के चक्कर में उन्होंने कई बार लंच भी मिस किया। इतनी मेहनत के बाद वो 2008 मे जाकर मध्य प्रदेश के लिए डेब्यू कर पाए थे।

वो अब जाकर अपने घर जा पाए है और उन्होंने इसकी पोस्ट करके जानकारी दी है। पोस्ट करते हुए उन्होंने अपने मम्मी के साथ फोटो अपलोड किया और लिखा कि आखिरकार 9 महीने और 3 महीने बाद वो अपने माता पिता से मिल पा रहे है और वो बिल्कुल भी भवुक है और अपनी खुशी व्याख्या नही कर पा रहे है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Top Stories

To Top