बर्मिगम में खेले जा रहे कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय खिलाड़ी बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं। भारत इस टूर्नामेंट में मेडल्स सूची में 6वे स्थान पर है। आज भी भारत ने बहुत से खेलों में पदक अपने नाम किए। इसी क्रम के लॉन बॉल खेल में भारतीय महिला टीम ने इतिहास रचते हुए कॉमनवेल्थ गेम्स में अपने इतिहास का पहला पदक जीता।
भारतीय महिला टीम ने साउथ अफ्रीका को इस खेल के फाइनल में हराकर इतिहास रच और स्वर्ण पदक जीता। भारतीय टीम की लवली चौबे, रूपा रानी, पिंकी और नयनमौनी सैकिया ने शानदार प्रदर्शन किया। इस टीम से भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का भी संबंध है जिसके बारे में खुद उनकी टीम की खिलाडी लवली चौबे ने बताया।
दरअसल इस टीम की खिलाडी लवली चौबे और रूपा रानी दोनो ही रांची से है जो की महेंद्र सिंह धोनी का खुदका होमटाउन है।
इनके कोच एमएस धोनी को अच्छे से जानते है और उनसे मिलने भी आते है। उनकी टैनिंग के दौरान भी जब एमएस धोनी रांची में थे तो एक मंदिर में दर्शन करने आए एमएस धोनी ने इन सभी खिलाड़ियों से मुलाकात भी की थी।
लवली चौबे ने इस बात के बार में एक इंटरव्यू के दौरान बताते हुए कहा की “हमारे कोच एमएस धोनी को अच्छे से जानते है और पिछले कुछ सालों में उनसे कई बार मिल चुके है। हमारे ट्रेनिंग कैंप के पास ही देवरी माता का मंदिर है और एमएस धोनी जब भी यहां आते तो हमसे जरूर मिलकर जाते।”
आगे लवली ने बताया की किस प्रकार एमएस धोनी इस खेल से भी जुड़े हुए है। उन्होंने कहा की “हमारे साथ उनकी इस खेल से जुड़ी बहुत सी बाते होती रहती है। एमएस धोनी ने हमे बताया की जब वह ऑस्ट्रेलिया में होते है तो इस खेल को बड़े आनंद के साथ खेलते है।”
