आईपीएल

तो क्या श्रेयस अय्यर होंगे केकेआर के कप्तान; जानिए कोन होंगे आईपीएल 2022 में सभी टीमों के कप्तान

जानिए कोन होंगे आईपीएल 2022 में सभी टीमों के कप्तान

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 के दो दिन के मेगा नीलामी का 13 फरवरी, यानी की रबीबार को बेंगलुरु में समाप्त हुआ। ये इवेंट 12 और 13 फरवरी को हुआ।

दो नई टीमों, लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाइटन्स सहित सभी फ्रेंचाइजी ने कम से कम जो 18 खिलाड़ियों की आवश्यकता थी, उतनी खिलाड़ी खरीदली हे। बोहोत सारे टीम ने तो 18 से भी ज्यादा खिलाड़ी खरीदे हे।

नीलामी के दोनों दिनों में सभी फ्रेंचाइजी ने पैसों की बौछार कर दी। टीमों ने सुनिश्चित किया कि नीलामी से पहले उनके जो कमजोर कड़ी थे, उन मुताबिक उन्होंने खिलाड़ी खरीदे। और ऐसा ही एक मुद्दा यह था कि उनकी संबंधित टीमों की कप्तानी कौन करेगा। कुछ टीमों के पास कप्तान भी नहीं थे, लेकिन उन्होंने यह सुनिश्चित किया है कि वे नीलामी से एक कप्तान विकल्प खरीदे।

इस लेख में हम इंडियन प्रीमियर लीग 2022 में सभी फ्रेंचाइजी के लिए संभावित कप्तानी विकल्प पर एक नज़र डालते हैं।

चेन्नई सुपर किंग्स – एमएस धोनी

संभवत: इसमें कोई संदेह नहीं है कि चेन्नई स्थित चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) की कप्तानी कौन करेगा। टीम प्रबंधन ने पुष्टि की है कि एमएस धोनी आईपीएल 2022 में टीम की कप्तानी करेंगे, जिन्होंने उन्हें 4 आईपीएल ट्राफियां दिलाई हैं।

मुंबई इंडियंस – रोहित शर्मा

यहाँ भी वही कहानी। मुंबई इंडियंस वर्तमान में इंडियन प्रीमियर लीग में सर्वश्रेष्ठ टीम है, जिसने पिछले एक दशक में 5 खिताब जीते हैं, जो की सभी रोहित शर्मा के नेतृत्व में। निस्संदेह वह आईपीएल 2022 के लिए टीम के कप्तान के रूप में बने हुए हे।

कोलकाता नाइट राइडर्स

कोलकाता नाइट राइडर्स शायद एकमात्र ऐसी फ्रेंचाइजी थी जिसे आईपीएल 2022 मेगा ऑक्शन से पहले एक कप्तान की आवश्यकता थी। टीम ने भारतीय खिलाड़ी श्रेयस अय्यर को नीलामी में खरीदा हे जरूर, लेकिन टीम की कप्तानी कौन करेगा, इसकी अभी कोई घोषणा नहीं हुई है। श्रेयस अय्यर के कप्तान होने की संभावना है, लेकिन उनके पास पैट कमिंस और अजिंक्य रहाणे में भी विकल्प हैं।

सनराइजर्स हैदराबाद – केन विलियमसन

केन विलियमसन आगामी आईपीएल 2022 में फिर से सनराइजर्स हैदराबाद का नेतृत्व करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

दिल्ली कैपिटल्स – ऋषभ पंत

इसमें कोई शक नहीं है कि ऋषभ पंत आईपीएल 2022 में इस टीम का नेतृत्व करेंगे। श्रेयस अय्यर 2022 में टीम की कप्तानी करना चाहते थे, लेकिन टीम मैनेजमेंट का इससे सहमत नहीं था, जिसके कारण श्रेयस अय्यर को नीलामी से पहले छोड़ दिया गया था।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के पास आईपीएल 2022 मेगा ऑक्शन से पहले कोई कप्तान नहीं था। लेकिन उन्हें कप्तान की सख्त जरूरत नहीं थी, क्योंकि ग्लेन मैक्सवेल भी टीम की कप्तानी कर सकते थे। लेकिन, अब उनके पास दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान फाफ डु प्लेसिस और केकेआर और तमिलनाडु के पूर्व कप्तान दिनेश कार्तिक के रूप में अधिक विकल्प हैं।

पंजाब किंग्स

पंजाब किंग्स को भी नीलामी जाने से पहले एक कप्तान की जरूरत थी, लेकिन वह इसके लिए बेताब नहीं थे क्योंकि उनकी टीम में मयंक अग्रवाल थे जो टीम की कप्तानी भी कर सकते थे। लेकिन अब उनके पास शिखर धवन और ऋषि धवन में से चुनने के संभावित विकल्पों के रूप में अतिरिक्त विकल्प हैं।

राजस्थान रॉयल्स – संजू सैमसन

राजस्थान रॉयल्स ने नीलामी में जाने से पहले ही भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन को पिछले साल की तरह आईपीएल 2022 में टीम की कप्तानी सोफी गई है। लेकिन अब नीलामी के बाद उनके पास जोस बटलर, रविचंद्रन अश्विन के रूप में और विकल्प मौजूद हे।

गुजरात टाइटंस – हार्दिक पांड्या

गुजरात टाइटंस उन दो नई फ्रेंचाइजी में से एक है जो आईपीएल 2022 में पदार्पण कर रही है। उन्होंने अपने उद्घाटन सत्र के लिए मुंबई इंडियंस के पूर्व ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को टीम के कप्तान के रूप में चुना है।

लखनऊ सुपर जायंट्स – केएल राहुल

लखनऊ सुपर जायंट्स आईपीएल 2022 में पदार्पण करने वाली दो नई फ्रेंचाइजी में से दूसरी टीम है। उन्होंने भारतीय क्रिकेट टीम के उप-कप्तान केएल राहुल को अपना कप्तान चुना है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Top Stories

To Top