बिहार के बेगूसराय से एक बहुत बड़ी और हैरान कर देने बाली खबर आ रही है। खबर के अनुसार भारतीय क्रिकेट टीम के जानी मानी खिलाड़ी और सबसे सफल कप्तान महेंद्र सिंह धोनी समेत 8 लोगो पर एक मुकदमा दर्ज किया गया है। मुकदमा जिला के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (सीजेएम) मे दर्ज करवाया गया है।
खबर के अनुसार केस डीएस इंटरप्राइजेज के प्रोपराइटर नीरज कुमार निराला ने दर्ज करवाया है और उनके अनुसार उनके साथ धोखाधरी करी गई है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2021 मे उन्होंने सीएएफ लिया था जिसकी कीमत थी 36 लाख 86 हज़ार रुपय थे।
उन्होंने कहा कि उन्होंने न्यू ग्लोबल उपवर्जक कंपनी से सामान खरीदा था और कंपनी ने फ़र्टिलाइज़र भेज दिया था मगर उनका समान नही बिका और इसी के लिए उन्होंने कंपनी से कहा कि वो अपना सामान वापिस ले ले और इसी कारण दोनों में विवाद भी हुआ मगर विवाद के बाद कंपनी ने फ़र्टिलाइज़र वापिस ले लिया और नीरज को 30 लाख का चेक दे दिया।
असली दिक्कत तो अब होगयी नीरज के अनुसार जो चेक कंपनी बालो ने उन्हें दिया था वो चेक बाउंस कर गया और चेक बाउंस करने के बाद नीरज ने कंपनी बालो से कई बार बात करने की कोशिश करी और बात भी हुई मगर कोई भी समाधान नही निकला जिसके बाद उन्होंने धोनी समेत 8 लोगो पर केस कर दिया और अब इस केस की अगली सुनबाई 28 जून को होगी। आपकी जानकारी के लिए बता दे कि महेंद्र सिंह धोनी इस कंपनी के ब्रांड अम्बेसडर है।
