क्रिकेट खबर

फिल्मी दुनिया में अपनी किस्मत आजमाने जा रहे हैं महेंद्र सिंह धोनी, विजय थलापति के साथ काम करते हुए आएँगे नजर

एमएस धोनी

क्रिकेट की दुनिया में महेंद्र सिंह धोनी का कद काफी ज्यादा ऊंचा है यह बात तो सभी लोग जानते ही हैं। क्रिकेट की दुनिया में सर्वश्रेष्ठ कप्तानों पर जब-जब भी नजर डाली जाएगी तब उसमें महेंद्र सिंह धोनी का नाम जरुर शामिल किया जायेगा।

वह इकलौते ऐसे कप्तान हैं जिन्होंने सभी आईसीसी की ट्रॉफी अपनी कप्तानी में जीती है। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से तो महेंद्र सिंह धोनी सन्यास ले ही चुके हैं पर टाटा आईपीएल के साथ महेंद्र सिंह धोनी अब भी जुड़े हुए हैं और वर्तमान में वह चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान भी हैं।

महेंद्र सिंह धोनी के बारे में एक विशेष खबर हाल ही में यह आयी है कि वह जल्द ही फिल्मों की दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं। दरअसल धोनी अब फिल्मों का निर्माण अपने प्रोडक्शन हॉउस के अंदर करने जा रहे हैं।

खबर यह है कि उनकी पहली फिल्म के हीरो कोई और नहीं बल्कि सुपरस्टार विजय बनने जा रहे हैं जिन्हें लोग थलापति के नाम से भी जानते हैं। इस फिल्म के बारे में धोनी और विजय के बीच बातचीत हो चुकी है और जल्द ही इस पर काम भी शुरू होने वाला है।

ख़बरों की माने तो इस फिल्म के निर्माण की आधिकारिक घोषणा अभिनेता विजय के जन्मदिन पर की जाने वाली है। अफवाह तो यह भी है कि इस फिल्म में एमएस धोनी खुद भी एक छोटा सा कैमियो करते हुए देखे जा सकते हैं।

अगर ऐसा होता है तो इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाना लगभग तय हो चुका है। जाहिर है कि एमएस धोनी जिन्हें उनके फैंस थला के नाम से भी बुलाते हैं जब वो और फिल्मों के थलापति एक साथ स्क्रीन पर नजर आएँगे तो फैन्स अपनी ख़ुशी पर काबू नहीं रख पाएंगे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Top Stories

To Top