महेंद्र सिंह धोनी बिना किसी शक के दुनिया के सबसे बड़े और सबसे चर्चित क्रिकेटरों मे से एक है। उन्होंने अपने इतने लंबे कैरियर मे कई सारे कारनामे किए है और कई सारे रिकॉर्ड भी बनाए है। हालांकि इतने बड़े खिलाड़ी होने के बाद भी वो काफी ज्यादा सिंपल रहना पसंद करते है।
उनकी दयालुता के कई सारे उदहारण है और बिना ज्यादा सोशल मीडिया पर एक्टिव रहे और या ज्यादा दिखे वो हमेशा ध्यान आकर्षित करते रहते है। उनकी एक छोटी सी झलक भी एक बड़ी खबर बन जाती है और लोग उस क़दर उनकी एक झलक को देखने को पागल है।
हाल ही एक लाइव वीडियो मे वो बस 5 सेकंड के लिए आए थे और वो खबर आग की तरह फैली थी और हर जगह माही माही ही ट्रेंड कर रहा था। अभी चेन्नई मे चेस ओलिंपियाड हो रहा है और उसके क्लोजिंग सेरेमनी मे धोनी हिस्सा लेने जा रहे थे।
उनका चेन्नई से रिश्ता काफी पुराना है और वो 2008 से ही चेन्नई सुपर किंग्स से जुड़े हुए है और तबसे ही इस टीम की कप्तानी करते आ रहे है। उनकी कप्तानी मे चेन्नई ने 4 बार आईपीएल और 2 बार चैंपियंस लीग टी20 जीता है। उन्हें वहाँ प्यार से सभी लोग थाला बुलाते है।
चेन्नई जाते वक्त रांची एयरपोट से धोनी की एक वीडियो वायरल हुई है जिसमे उन्होंने अपने अच्छा बर्ताब का एक काफी उदहारण दिया। वो काफी विन्रमता से सभी एयरपोर्ट ऑफिसियल से पेश आए और सभी फैंस से भी मिले और हैंडशेक भी किया और काफी देर तक वो आराम से सब से मिलते रहे। इसी कारण फिर से सबकी निगाहे धोनी पर आकर्षित होगयी है।
Humbleness = MS Dhoni 🥰❤️@MSDhoni #MSDhoni #WhistlePodu pic.twitter.com/aCfiP99n76
— DHONI Era™ 🤩 (@TheDhoniEra) August 7, 2022
