आईपीएल 2022

“डेफिनेटली” महेंद्र सिंह धोनी ने की बड़ी घोषणा; अगले साल भी रहेंगे चेन्नई के कप्तान

महेंद्र सिंह धोनी

चेन्नई सुपर किंग्स और महेंद्र सिंह धोनी के फैंस को इंडियन प्रीमियर लीग के लीग स्टेज के चेन्नई सुपर किंग्स के आखिरी मुकाबले में एक बड़ी और खुश कर देने वाली खबर मिली है जिसके बारे में फैंस काफी उत्सुक थे और ऐसा होना जरूर चाहते थे।

चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल 2022 के आखिरी मुकाबले में यह कन्फर्म कर दिया है की वह अगले साल अर्थात आईपीएल 2023 में भी इस लीग का हिस्सा रहेंगे और चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी करते हुए खेलते हुए नजर आयेंगे। इस खबर का फैंस काफ़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।

महेंद्र सिंह धोनी ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुक़ाबले में टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला करने के बाद यह बड़ी घोषणा की। जब उनको इसके बारे में पूछा गया तो महेंद्र सिंह धोनी ने कहा की ” डेफिनेटली, क्योंकि चेन्नई के फैंस जो मुझे चिपुक के मैदान पर खेलते हुए देखना है के साथ गलत होगा। मुझे उनसे बहुत प्यार मिला है और उन्हें धन्यवाद बोलना जरूरी है।”

धोनी के द्वारा की गई इस घोषणा से फैंस के मन में खुशी की लहर सी दौड़ गई है। साथ ही धोनी ने 2024 सीजन के बारे में कहा की इसके बारे में इतना जल्दी कहना मुश्किल होगा। लेकिन अभी उन्हे सिर्फ इतनी आशा है की वह अगले सीजन चेन्नई के साथ एक स्ट्रॉन्ग कमबैक करे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Top Stories

To Top