भारतीय क्रिकेट टीम में बहुत से दिग्गज खिलाड़ी अपने प्रदर्शन से ऐसी छाप छोड़ गए है जो की अमिट है और इतिहास के पन्नो में सुनहरे अक्षरों में अपना नाम दर्ज करा लिया है। इन खिलाड़ियों जैसा खिलाड़ी ना कोई हो सका और ना ही कोई हो पाएगा। उन्हीं मैं से एक खिलाड़ी भारतीय टीम के पूर्व और सबसे सफल कप्तान महेंद्र सिंह धोनी जिनके बारे में जितने शब्द लिखे उतने कम।
एमएस धोनी बहुत से खिलाड़ियों के आदर्श रहे है और बहुत से खिलाड़ी उनके जैसा बनना चाहते है। लेकिन अब महेंद्र सिंह धोनी ने उस खिलाड़ी के बारे में बताया जिसकी तरह महेंद्र सिंह धोनी खुद बनना चाहते थे और उन्हें अपना आदर्श मानते है। वह खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि भारतीय क्रिकेट के सबसे महान बल्लेबाज क्रिकेट के भगवान मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर।
महेंद्र सिंह धोनी ने हाल ही मैं इसके बारे में खुलासा करते हुए बताया की वह सचिन तेंदुलकर को अपना आदर्श मानते है। धोनी ने एक आयोजन के दौरान कहा की “मैं सचिन तेंदुलकर को अपना आदर्श मानता हूं। जब भी मैं सचिन की बल्लेबाजी देखता था तो मैं हमेशा उनकी तरह खेलना चाहता था, लेकिन बाद मैं मैंने महसूस किया की मैं उनकी तरह नहीं खेल सकता।”
धोनी ने आगे कहा की “सभी भारतीयों की तरह मेरे दिल में हमेशा यही था। मैं हमेशा उनकी तरह खेलने का सपना देखता था।” एमएस धोनी के अलावा भी बहुत से क्रिकेटर भी सचिन को अपना आदर्श मानते है। विराट कोहली और रोहित शर्मा भी सचिन तेंदुलकर को अपना आदर्श मानते है।