विजय हजारे ट्रॉफी में सोमवार को महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश के बीच मैच खेला गया जिसमें महाराष्ट्र के बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ ने इतिहास रचते हुए 1 ओवर में 43 रन जोड़ डाले। इस ओवर में उन्होंने उत्तर प्रदेश के शिवा सिंह को 7 छक्के मारे।
शिवा सिंह के बारे में बात की जाए तो वो बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज हैं जो कि 2018 में हुए अंडर 19 विश्वकप में टीम इंडिया के लिए खेले थे। इनकी उम्र 23 साल है और यह उत्तर प्रदेश के मोरदाबाद के रहने वाले हैं। टी20 में इनका डेब्यू 2018 में ही हुआ था।
जब यह सय्यद मुश्ताक़ अली ट्रॉफी में उत्तर प्रदेश की ओर से खेलते हुए देखे गए थे। उसके बाद इन्हें अंडर 19 विश्वकप के लिए इसी साल चुना गया था जो कि न्यूजीलैंड में खेली गई थी। टीम इंडिया ने ही इस विश्वकप को जीत था। लेकिन आज जो शिवा सिंह के साथ हुआ वो उसे भुलाना चाहेंगे।
आज के इस मैच में ऋतुराज गायकवाड़ ने जो रौद्र रूप शिवा सिंह के ओवर में दिखलाया वह वाकई में हैरान कर देने वाला था। 49वें ओवर में उन्होंने इस गेंदबाज को लगातार 4 छक्के मारे जिसके बाद शिवा ने नो बॉल फेंक दिया और इस गेंद को भी गायकवाड़ ने छक्के में तब्दील कर दिया।
फिर अगली 2 गेंदों का अभी वैसा ही हश्र हुआ। कोई भी गेंदबाज सपने में भी कभी ऐसी धुलाई नहीं करवाना चाहेगा। एक बात तो तय है कि आज के इस मैच को भूलने में शिवा सिंह को काफ़ी समय लग जाएगा। ऋतुराज गायकवाड़ ने आज के मैच में नाबाद 220 रन बनाए।
