इंग्लैंड के पुर्व कप्तान माइकल वॉन और पुर्व भारतीय क्रिकेटर वसीम जाफर दोनो ही ट्विटर पर बहुत ही ऐक्टिव रहते है। दोंनो क्रिकेटर आये दिन ट्विटर पर एक दुसरे को ट्रॉल और क्रिकेट के बारे मे डिस्कस करते रहते है।
दोनो एक दुसरे को मजाकिया मेमस के द्वारा सोशल मीडिया पर ट्रॉल करते रहते है। दोनो खिलाडियो के फैन्स भी इनके इन ट्रॉलस का आनन्द लेते है।
वसीम जाफर वर्तमान मे चल रही लीजेंड क्रिकेट लीग का हिस्सा है और ओमान मे चल रहे इस टूर्नामेंट मे इंडियन महाराजा टीम से खेल रहे है। इस लीग मे इंडियन महाराजा कें दुसरे मैच मे वसीम जाफर इंडियन महाराजा के लिये ओपनिंग करने उतरे। लेकीन वह अपना खाता भी नही खोल पाये और अपनी इन्निंग की दुसरी ही गेंद पर आउट हो गए।
इस पर माइकल वॉन ने एक वीडियो के माध्यम से जाफर को ट्रॉल किया। इस वीडियो मे माइकल वॉन ने पहले वसीम के 0 रनो का स्कोरकार्ड दिखाया और हस्ते हुए कहा की “कुछ चीजे कभी नही बदलती वसीम।”
Hope you are ok @WasimJaffer14 😜😜😜 pic.twitter.com/1Akl8quxnK
— Michael Vaughan (@MichaelVaughan) January 22, 2022
दरसल कुछ समय पहले वसीम जाफर ने भी इंग्लैंड टीम के 68 रनो पर ऑल आउट होने पर माइकल वॉन को कुछ इसी अन्दाज़ मे ट्रॉल किया था। इसके बाद वॉन का यह ट्रॉल वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
इस मैच मे जाफर कें साथ ओपनिंग करने उतरे नमन ओझा ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 69 गेंदो मे 15 चौके और 9 छक्को की सहयता से 140 रन बना डाले। साथ ही कप्तान मोहम्मद कैफ ने 53 रनो की महत्वपूर्ण पारी खेली। इसकी बदौलत भारत ने वर्ल्ड जाइन्टस के खिलाफ 210 रनो का लक्ष्य रखा था।
इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी वर्ल्ड जाइन्टस की तरफ से केविन पीटरसन ने सिर्फ 27 गेंदो मे 53 रन बना डाले। उनके आउट होने के बाद कोई भी बल्लेबाज ज्यादा देर तक टिक नही पाया। लेकीन अन्त मे इमरान ताहिर ने मैच का पूरा रुख ही बदल दिया। ताहिर ने 19 गेंदो मे ही 5 छक्को की मदद से 52 रन बना डाले और इंडियन महाराजा ये मैच 3 विकेट से हार गयी।
