भारतीय क्रिकेट में महेंद्र सिंह धोनी का योगदान अतुल्य है। महेंद्र सिंह धोनी के नेतृत्व में टीम ने नई ऊंचाईयां हासिल की और करोड़ों फैंस के सपनो को पूरा किया। अंतराष्ट्रीय क्रिकेट से सन्यास लेने के बावजूद भी वह भारतीय टीम को अपना यथासंभव योगदान दे रहे है। पीछले वर्ष भी वह टीम के मेंटर के रूप में टी 20 विश्वकप का हिस्सा थे।
इसी क्रम में वर्तमान में हो रहे टी 20 विश्वकप में भारतीय टीम से जुड़ी एक रिपोर्ट सामने आई है। इस रिपोर्ट में इस बारे में बताया गया है की महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल के दौरान ऋषभ पंत और हार्दिक पांड्या को उनके खेल में सुधार करने के लिए एक महत्वपूर्ण सलाह दी और वह इसका पालन कर रहे हैं।
इस रिपोर्ट के अंदर यह बताया गया की ऋषभ पंत आईपीएल के दौरान अपने खेले में सुधार करने के लिए एमएस धोनी से सुझाव लेने गए। इस दौरान धोनी ने पांड्या और पंत दोनो को अपने खेल में सुधार करने के लिए और बड़े शॉट्स लगाने के लिए राउंड बॉटम बैट अर्थात उस बल्ले का उपयोग करने के लिए कहा जिसके नीचे का हिस्सा गोल हो।
इस प्रकार के बल्ले से खिलाड़ी बड़े शॉट्स आसानी से लगा सकते है। खुद एमएस धोनी ने 2019 विश्वकप से पहले इस प्रकार के बल्ले का उपयोग करना शुरू किया था और अब भारतीय टीम में बहुत से खिलाड़ी ऐसे ही बल्ले का उपयोग कर रहें है। हालंकि ऋषभ पंत को अभी तक टी 20 विश्वकप में 2 मुकाबलों में मौका नहीं मिला तो वही पांड्या अपने प्रदर्शन से सभी का दिल जीत रहें है।
