भारत के दिग्गज पूर्व कप्तान और खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी आजकल रांची के जंगलों में अपना इलाज करवा रहे। बताया जा रहा है कि उनके घुटनों में कुछ परेशानी है और इसकी वजह है उनके अंदर केल्शियम की कमी होना। महेंद्र सिंह धोनी के घुटनों का दर्द इतना ज्यादा बढ़ गया है कि उन्हें अब चलते वक़्त भी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
जहां बड़े बड़े सितारे अपना इलाज देश-विदेश के महंगे अस्पतालों में करोड़ों रुपए खर्च कर करवाते हैं वहीं महेंद्र सिंह धोनी अपना इलाज अपने शहर रांची से 70 किलोमीटर दूर लापुर नामक जगह के पास के जंगलों में करवा रहे हैं।
उनके डॉक्टर का नाम वैद्य वंदन सिंह खेरावत है और वही धोनी का इलाज आयुर्वेदिक तरीके से जड़ी-बूटियों के माध्यम से कर रहे हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस वैद्य की फीस केवल 40 रुपए है जिसमें 20 रुपए दवाई के लगते हैं और 20 रुपए वैद्य जी का मेहनताना बनता है।
महेंद्र सिंह धोनी को महीने में 7-8 बार यहाँ आना पड़ता है। इसके अलावा इससे पहले महेंद्र सिंह धोनी के माता-पिता भी इस वैद्य जी के पास से अपना इलाज करवा चुके हैं।
महेंद्र सिंह धोनी जब भी इस जगह पर जाते हैं तब तब उन्हें देखने के लिए वैद्य जी के पास काफी भीड़ इकट्ठा हो जाती है और हर कोई अपने इस सितारे की एक झलक पाने की ख्वाहिश लिए यहाँ चला आता है। उम्मीद है कि जल्द से जल्द महेंद्र सिंह अपनी इस परेशानी पर विजय पाने में सफल रहेंगे और पहले की ही तरह फिट हो सकेंगे।
