भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को किसी परिचय की जरूरत नहीं है जहाँ वो सभी प्रसिद्ध खिलाडियों में से एक है और उन्हें पुरे विश्व भर में जाना जाता है। उन्होंने अचानक से ही विदाई ले ली थी और अब फैन्स उनके एक झलक के लिए भी तरसते है।
आपकी जानकारी के लिए बता दे वो सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव नहीं रहते है जहाँ उनका इन चीजो पर ज्यादा धयान नही रहता है और उन्होंने काफी समय से सोशल मीडिया पर कुछ भी शेयर नही किया है। हालाँकि उन्होंने आज इन्स्टाग्राम पर एक विडियो दाल कर सभी को हैरान कर दिया है।
उन्होंने आज इन्स्टाग्राम पर अपने फार्महाउस का विडियो शेयर किया है जहाँ वो इस में खेती करते हुए नज़र आ रहे है। उन्होंने ट्रेक्टर की मदद से अपने खेत की जुताई की है और ऐसा वो पहले बार कर रहे थे। उनका ये विडियो काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है और सभी लोग इसको काफी शेयर कर रहे है।
उन्होंने इस विडियो को शेयर करते हुए कैप्शन लिखा की उन्हें ये चीज पहली बार सिखने में काफी ज्यादा मज़ा आया जहाँ इस चीज में उन्हें काफी ज्यादा रूचि है। उन्होंने आगे लिखा की उन्होंने सिख तो लिया लेकिन इस काम को पूरा करने में काफी ज्यादा समय लग गया।
आपकी जानकारी के लिए बता दे कि उन्होंने 15 अगस्त 2020 को इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट की घोषणा कर दी थी जहाँ उसके बाद से वो बीएस आईपीएल खेलते हुए नज़र आते है। इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट लेने के बाद वो अपने फार्म हाउस पर ध्यान दे रहे है जहाँ वो इसमें काफी करीब से ध्यान देते हुए नज़र आते है।
