क्रिकेट खबर

जब संघर्ष कर रहे मुकेश चौधरी पर महेंद्र सिंह धोनी ने जताया था भरोसा, इस गेंदबाज ने अब जाकर किया खुलासा

महेंद्र सिंह धोनी

महेंद्र सिंह धोनी भारत के एक काफी सम्मानजनक खिलाड़ी है। वो दुनिया के सबसे सफल कप्तानो मे से एक है और इतने सालों में उन्होंने काफी इज़्ज़त कमाई है। उन्होंने भारत की तरफ से कप्तानी करते हुए 3 बड़े ट्रॉफी जीती है।

उन्होंने 2007 मे भारत की कप्तानी शुरू की थी और पहले ही टी20 विश्वकप मे भारत को विजयी बना दिया था। इसके बाद भी वो रुके नही और 2011 मे 28 साल बाद भारत को विश्व विजेता बना दिया। इसके साथ साथ उन्होंने 2013 मे चैंपियनशिप ट्रॉफी जीती और पहली बार टेस्ट मे भी भारत को 2010 मे नंबर एक बनाया था।

वो कई खिलाड़ियों को मदद भी करते है और आईपीएल के दौरान मैच के बाद वो कई युवा खिलाड़ियों को समझाते और बात करते नज़र आते है। इसी कारण युवा खिलाड़ी धोनी के साथ ड्रेसिंग रूम शेयर करना चाहते है। मुकेश चौधरी को सीएसके के तरफ से खेलने के साथ धोनी के साथ समय बिताने का मौका मिला है।

उन्होंने एक बातचीत मे बताया कि जब वो सीएसके के तरफ से बस से सफर कर रहे थे तब धोनी ने आकर उनसे बात की थी और उनको इस चीज से गर्व महसूस हुआ था। इसके बाद उन्होंने बताया कि पहले कुछ मैचो मे उनसे उस हिसाब का प्रदर्शन नही हुआ था। इसके बाद धोनी ने उनका पूरा समर्थन किया और उनको विश्वास दिलाया कि उनके पास पूरी क्षमता है औए वो जरूर अच्छा कर सकते है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Top Stories

To Top