कल इंडियन प्रीमियर लीग के 1000वे मुकाबले में मुंबई इंडियंस की टीम ने अंतिम ओवर में जाकर राजस्थान रॉयल्स को एक करारी हार दी। इस मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के लिए यशस्वी जयसवाल ने शतक जड़ा था लेकिन मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज़ी के सामने यह शतक फेल रहा।
जयसवाल की शतक की मदद से राजस्थान रॉयल्स द्वारा दिए गए 213 रनो के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की शुरुआत अच्छी नहीं रही। कप्तान रोहित शर्मा अपने जन्मदिन पर 3 तो वही ईशान किशन 28 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। लेकिन इसके बाद मुंबई इंडियन्स के बल्लेबाज आतिशी पारी खेलना शुरू करते है।
पहले कैमरन ग्रीन 26 गेंदों में 4 चौके और 2 छक्के जड़ते हुए 44 रन, उनके बाद सूर्यकुमार यादव 29 गेंदों में 8 चौके और 2 छक्के जड़ते हुए 55 रन की पारी खेलते है। लेकिन मैच के एक।रोमांचक मोड़ पर यह दोनो खिलाड़ी आउट हो जाते है और मैच फिर से फंसने लगता है।
लेकिन इसके बाद आता है टीम डेविड का तूफान। टीम डेविड ने कल वह कार्य कर दिखाया जो किरोन पोलार्ड मुंबई इंडियंस के लिए करते आए थे। टीम डेविड ने 14 गेंदों में सिर्फ 2 चौके और 5 छक्के जड़ते हुए 45 रन बना डाले। उन्होंने अंतिम ओवर में जेसन होल्डर को लागतार 3 छक्के जड़ते हुए मैच फिनिश किया और टीम को जीत दिलाई। वही तिलक वर्मा ने भी बाद 29 रनो की पारी खेल उनका साथ निभाया।
