इंडियन प्रीमियर लीग के 15वे सीजन में अबतक काफी उतार चढ़ाव और हैरान कर देने वाले नजारे देखने को मिले हैं। अब आईपीएल के इस सीजन का लगभग आधा चरण पूर्ण होने वाला है किंतु इस लीग की सबसे सफल टीम मुंबई इंडियंस जिसके नाम 5 आईपीएल खिताब है अभी तक इस सीजन में अपनी जीत का खाता नहीं खोल पाई जहां उन्हें 6 में से 6 मुकाबलों में अबतक हार का सामना करना पड़ा।
वही दूसरी और इस लीग की दूसरी सबसे सफल टीम चेन्नई सुपर किंग्स भी अबतक इस सीजन में कुछ ज्यादा खास प्रदर्शन कर नही पाई और अबतक खेले 6 मुकाबलों में सिर्फ 1 में जीत मिली हैं। यह दोनो ही टीम पॉइंट्स टेबल के सबसे निचले पायदान पर है। लेकिन दोनों ही टीम अपने कमबैक के लिए जानी जाती है। ऐसे में गुरुवार 21 अप्रैल को यह दोनो टीमें आपस मे भिड़ेगी।
इस दौरान इस बड़े मुकाबले की पूर्व संध्या पर मुंबई इंडियंस द्वारा आयोजित अभ्यास सत्र में एक हैरान कर देने वाली घटना घटित हुई। मुंबई की टीम के ऊपर मधुमक्खियों के एक बड़े झुंड का हमला हुआ। दरअसल मुंबई इंडियंस की टीम जब मैदान पर अभ्यास कर रही थी तो एक बड़ा मधुमक्खियों का झुंड मैदान के ऊपर से निकला जिसके कारण कुछ समय तक अभ्यास सत्र प्रभावित रहा।
मुंबई इंडियन्स ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट से इस घटना का वीडियो पोस्ट किया जिसमे साफ दिखाई दे रहा की मधुमक्खियों का एक बड़ा झुंड मैदान के ऊपर से गुजर रहा और मैदान पर बहुत से खिलाड़ी इनसे बचने के लिए लेट गए। इसके बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा।
To bee or not to bee in training was a question yesterday! 😅🐝#OneFamily #DilKholKe #MumbaiIndians MI TV pic.twitter.com/qaTaHjjca6
— Mumbai Indians (@mipaltan) April 20, 2022
अब इस बड़े मुकाबले का इंतजार फैंस भी बड़ी बेसब्री से कर रहे है और ऐसे में यह देखने लायक होगा की मुंबई अपनी जीत का खाता खोल पाती है या चेन्नई फिर से एक कमबैक का प्रयास करेगी।
