आईपीएल 2022

आईपीएल की सबसे सफल टीम मुंबई इंडियन के पहले ही मैच में उनके नाम हुआ ये शर्मनाक रिकॉर्ड

रोहित शर्मा

आईपीएल का 15वा सीजन शुरू होगया हैं और इस सीजन का दूसरा मैच 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियन और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया। दिल्ली कैपिटल्स पिछले साल नंबर 2 पर थे वही मुंबई प्लेऑफ में नहीं जा पाईं थी।

टॉस जीत कर दिल्ली के कप्तान रिशव पंत ने पहले गेंदबाज़ी करने का निर्णय लिया लेकिन मुंबई के लिए रोहित शर्मा और ईशान किशन ने टीम को तगड़ी शुरूवात दी। मुंबई का पहला विकेट 67 पर गिरा उसके बाद मुंबई के किसी भी बल्लेबाज जी लंबी पारी नहीं खेली मगर ईशान किशन अंत तक टिके रहे और 41 गेंदों में तबरतोर 81 रन जड़ दिए।

दिल्ली की शुरूवात कुछ अच्छी नहीं और उन्होंने शुरू में ही विकेट खो दिए और लगतार विकेट खोते गए। दिल्ली को जीत दिलाई ललित यादव और अक्षर पटेल की सजेदारी ने जिन्हीने अंत मे आकर 75 रन बनाये जिसमे से ललित के 48 रन थे और अक्षर के 38 रन। एक समय के लिए लग रहा था की ये मैच अब दिल्ली के हाथ से निकल गया हैं मगर अंत में जीत उनके ही नाम हुई।

इसी हार के साथ मुंबई इंडियन की सीजन हार के साथ शुरू हुई और उन्होंने अंत छनो में इस मैच को गवा दिया। 18वे ओवर में सैम को ललित यादव ने खूब पीटा और मैच वही पर खतम हो गयी। एक्सपर्ट का मानना हैं की मुंबई ने ये जीता हुआ मैच गवा दिया।

इस हार के साथ मुंबई के नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम होगया। इस हार के साथ मुंबई 10वे साल लगातार अपना पहला मुकाबला हर गई। मुंबई ने अंतिम बार अपना पहला मुकाबला 2012 में जीता और उसके बाद से पहला मुकाबला हारते आ रहे हैं। हम सब को पता हैं की मुंबई कितनी अच्छी टीम हैं और लगातार अच्छा प्रदर्शन करती हैं मगर ये ऐसा रिकॉर्ड हैं जिसे वो सुधारना चाहेंगे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Top Stories

To Top