भारतीय क्रिकेट टीम ने आज टी 20 विश्वकप के अपने पहले मुकाबले में ही ऑस्ट्रेलिया के ऐतिहासिक मेलबर्न के मैदान पर अपनी चीर प्रतिद्वंदी टीम पाकिस्तान को एक अंतिम ओवर की अंतिम गेंद तक चले मुकाबले में हरा दिया। इस जीत के साथ भारत ने अपने टी 20 विश्वकप कैंपेन की शुरुआत जीत के साथ की है।
भारत की इस जीत में बहुत से खिलाड़ियों का योगदान था। सबसे महत्त्वपूर्ण योगदान विराट कोहली जिन्होंने मुश्किल परिस्थितियों में फसी भारतीय टीम को ना सिर्फ बाहर निकाला साथ ही अंत तक टिके रहकर मैच जीताया। इसके अलावा गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह ने शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन किया और बाबर, रिजवान जैसे बड़े बल्लेबाजों को सस्ते में रवाना किया।
लेकिन इन सभी खिलाड़ियों के बीच एक ऐसा खिलाड़ी जिसके प्रदर्शन के बिना आज भारतीय टीम का जीतना मुश्किल हो सकता था और उन्हें बिल्कुल भी नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है और वह है हार्दिक पांड्या। हार्दिक पांड्या ने पहले 4 ओवर में सिर्फ 30 रन देकर 3 विकेट झटके साथ ही 40 रनो की महत्वपूर्ण पारी खेली।
इसके बाद जब भारतीय टीम मैच जीत गई तो हार्दिक पांड्या बहुत रोने लगे। जब जीत के बाद उनके पिता का जिक्र किया गया तो वह अपने जज्बातों पर काबू नहीं कर पाए और अपने दिल की बात फैंस के साथ साझा की। इसके अलावा काफी फैंस ने पांड्या के योगदान को नही भूलने का कहा।
#INDvsPAK2022 #INDvPAK#ViratKohli
— 👌⭐👑 (@superking1815) October 23, 2022
Hardik Pandya in tears while speaking about his father. pic.twitter.com/kWjLqzfOf9
Why no one appreciating him ? I see no post appreciating Hardik! 3 Wickets, 40 Runs Man! It's Huge. Thank you Hardik..❤️😭 pic.twitter.com/r3tJ092Wj0
— Saeed sid (سعید) 🇮🇳 (@SaeedSid18) October 23, 2022
